छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग एवं संस्कृतिक विभाग की मुख्यमंत्री के समीक्षा बैठक में उपस्थित रहे : अटल श्रीवास्तव

मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज पर्यटन एवं संस्कृतिक विभाग की समीक्षा बैठक ली। समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री के साथ पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू, संस्कृतिक मंत्री अमरजीत सिंह भगत, पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव उपस्थित रहे। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने नये पर्यटन केन्द्र विकसित करने, रामवनगमन पथ के कार्यों में तेजी लाने, धार्मिक पर्यटन क्षेत्रों को विकसित करने, सतरेगा और गंगरेल में पर्यटकों को सुविधा बढ़ाने हेतु एवं बंद पड़े पुराने मोटर्स को पुनः विकसित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने समीक्षा के दौरान बिलासपुर के रतनपुर सहित नये पर्यटन केन्द्रों को लेकर अपनी बात रखी। मुख्यमंत्री ने विभाग को समय सीमा में कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। सांस्कृतिक विभाग द्वारा स्थानीय बोली भाषा में कार्यक्रम करने एवं स्थानीय लोक कलाकारों के माध्यम से सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार हेतु रूपरेखा तैयार किया गया।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!