मजदूर दिवस पर सड़क सुरक्षा

नोयडा. 7x वेलफेयर टीम और ट्रैफिक वालंटियर्स द्वारा विभिन्न चौराहो पे नोयडा ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से यातायात जागरूकता अभियान पिछले 3 वर्षों से ज्यादा समय से चलाया जा रहा है। जिसमे लोगो को यातायात के नियम के प्रति सजग रहने के बारे में बताया जाता है,लोगो द्वारा इसमे काफी सुधार भी नजर आ रहा है। आज 1 मई 2022 को विश्वकर्मा रोड हनुमान मूर्ति के नजदीक उन लोगो को खासकर जागरूक किया गया जो आस पास के फैक्ट्री या घरों में कार्य करते है।


वो सामान्यतः यातायात के नियम के बारे में ज्यादा नही समझते है और अलग अलग परिवेश में दुर्घटना के शिकार हो जाते है। जब कि भारत मे हर घंटे 14 लोगो की मृत्यु सिर्फ सड़क दुर्घटना में हो जाती है ऐसे में ये कार्य करने वाले भी इसके शिकार बनते है। ये भी पाया जाता है कि ये ट्रेक्टर में ऑटो में बाइक में बिना किसी समझ के बैठ जाते है और दुर्घटनाओं के कारण चोटिल भी होते है।


सड़क पर करने पे, यहां 2 पहिया पे बिना हेलमेट लगाए चल पड़ते है और दुर्घटना ग्रसित हो जाते है। आज मजदूर दिवस पे इन लोगो को समझाने का कार्य किया गया, और नोयडा ट्रैफिक पुलिस ने इन्हें हिदायत के साथ शपथ भी दिलाई। आज के अभियान में ट्रैफिक पुलिस से जयेंद्र गंगवार और वहां उपस्थित टीम का सहयोग प्राप्त हुआ।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!