बिलासपुर में एयरपोर्ट की राशि देकर मुख्यमंत्री ने किया जनता की भावना का आदर : अटल श्रीवास्तव

बिलासपुर. विधानसभा में माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर में एयरपोर्ट के उन्नयन टर्मिनल और रनवे के लिए 27 करोड की घोषणा कर बिलासपुर को पुनः एक बडी सौगात दी।  घोषणा के लिए आभार प्रगट करते हुये प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने कहा कि बिलासपुर कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री जी का आभारी रहेगा। 15 साल की सरकार नेें माननीय उच्च न्यायालय की दखल के बाद भी रमन सरकार ने बिलासपुर में एयरपोर्ट के लिए कोई कार्यवाही नही किया। बिलासपुर की जनता एक महीने से लगातार आंदोलन कर रही थी। मुख्यमंत्री जी ने जनता की आवाज में अपनी आवाज मिलाकर जनता की मांग केा मान लिया। जिसके लिए संगठन की ओर से वे बधाई के पात्र है। संगठन की ओर से मै उनका शुक्रिया अदा करता हूंू। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री ने विधायक धरमजीत सिंह का भी आभार प्रकट किया, जिन्होनेे अशासकीय संकल्प पेश किया। महामंत्री ने तखतपुर विधायक श्रीमती रश्मि सिह व बिलासपुर विधायक शेैल्ेाष पाण्डेय का भी आभार व्यक्त किया। उन्होने मुखरता से जनता की आवाज उठायी। जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी शहर अध्यक्ष नरेन्द्र्र बोलर प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय प्रदेश सचिव महेश दुबे प्रमोद नायक, विवेक वाजपेयी नेता प्रतिपक्ष शेख नजीरूद्दीन बिल्हा प्रत्याशी राजेन्द्र शुक्ला, राजेन्द्र साहू दिलीप लहरिया ने भी मुख्यमंत्री जी की घोषणा के लिए बधाई दी है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!