March 8, 2024
महाशिव रात्रि पर्व पर शहर में निकाली गई भव्य रैली
बिलासपुर। महाशिव रात्रि पर्व पर शहर में भव्य रैली निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ निकली रैली में भगवान शंकर की जीवित झांकी निकाली गई। इस दौरान भारी संख्या में लोग एकत्रित हुए। शहर के शिव मंदिरों में सुबह से पूजा अर्चना की गई। देर रात तक लोग भगवान शंकर से आर्शिवाद मांगने पहुंचे। शहर के बैंड व ताशा बजाने वालों ने आज का दिन भगवान शंकर के लिए आरक्षित रखा। धूमधाम से झंडा यात्रा निकाली गई। इस दौरान भगवान शिव शंकर की जीवित झांकी ने लोगों को आकर्षित किया।