April 20, 2024

पेयजल संकट के निराकरण को लेकर आप पार्टी ने घेरा कलेक्ट्रेट

बिलासपुर. गर्मी का मौसम प्रारंभ हो गया है। जिससे प्रदेश के कई जिलो में पेयजल संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लोगो को पानी के लिए काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में दिनोदिन गहराते जलसंकट से ग्रामीणों को पानी के लिए दौड़भाग करनी पड़ रही है। भूजल स्तर गिरने के कारण कई इलाके जलसंकट की चपेट में आ गये है। गर्मी बढ़ने के साथ ही ग्रामीणों की समस्या दिनो दिन बढ़ रही है। अतः आपसे निवेदन है कि इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए जलसंकट प्रभावित गांवो में पानी की व्यवस्था कराई जाये।
निम्नलिखित स्थानों में गहरा जलसंकट है जहाँ जलसंकट की समस्या है पर प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है:-
1. बेलतरा विधानसभा सेमरी, (भरारी ग्राम पंचायत), सेमरा, बहतराई, बिजौर, सेमरताल, वार्ड 67,68,49, 50, विवेकानंद नगर, मोपका, मंगला बस्ती इत्यादि जगहो पर बोर फेल, पाईप लाईन खराब एवं तालाब सूख गया है।
2. बिल्हा विधानसभा कड़ार, पोड़ी, पथरिया, तिफरा, सिरगिट्टी इत्यादि स्थानों पर बोर फेल एवं तालाब सूख गया, पाईपलाईन खराब है। 3. बिलासपुर विधानसभा से अधिकतर वार्ड के यहाँ पानी का पाईप लाईन नहीं है।
4. मस्तुरी, कोटा, तखतपुर विधानसभा के लगभग सभी गांव में पानी की समस्याओं का अंबार है, तालाब एवं बोर सूख चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post सम्मान शब्द नहीं बल्कि हमारी पूंजी है सम्मान : चंचल सलूजा
Next post 15 टन अवैध कबाड़ के साथ  हिर्री पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
error: Content is protected !!