June 17, 2026
एयर इंडिया ने शुरू किया ‘नो फ्री मील’ किराया
नई दिल्ली. एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया ने बढ़ती परिचालन लागत के बीच घरेलू उड़ानों में बिना निःशुल्क भोजन के ‘मूल किराया’ विकल्प देना शुरू किया है। एयरलाइन ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि यह ‘मूल किराया’ पूरी तरह वैकल्पिक है।
यात्रियों के लिए वैल्यू, क्लासिक व फ्लेक्स की अन्य किराया श्रेणियां पहले की तरह उपलब्ध रहेंगी। इन तीनों श्रेणियों में निःशुल्क भोजन और विभिन्न अतिरिक्त सुविधाएं शामिल हैं, जिनकी कीमत क्रमिक रूप से बढ़ती जाती हैं।


