ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन धरने पर बैठे

बिलासपुर। रेलवे के कुल 528 लोको कैब में से केवल 288 में एयर कंडीशनर लगे हैं। इनमें भी सिर्फ 132 एसी ही काम कर रहे हैं। बांकी एसी खराब है। इसके चलते स्टाफ को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। परेशान होकर ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के बाहर धरना दिया और नारेबाजी की।

ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन (एलारसा) ने रेल इंजनों में बढ़ती गर्मी और रेलवे प्रशासन के रवैए के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। जोनल सचिव वीके तिवारी और मंडल सचिव विकास सिंह गहरवार के नेतृत्व में कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने डीआरएम को ज्ञापन सौंपते हुए लोको पायलटों की समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की। एसोसिएशन के नेताओं ने बताया कि मालगाडिय़ों के इंजनों की स्थिति और खराब है, क्योंकि उनमें एसी की कोई सुविधा ही नहीं है। भीषण गर्मी और इंजन के अंदर बढ़ते तापमान के बीच लोको पायलटों को लगातार काम करना पड़ रहा है।

 

मंडल सचिव विकास सिंह गहरवार ने कहा कि इंजन में प्राकृतिक गर्मी के अलावा व्यवस्थागत खामियां भी लोको पायलटों की परेशानियां बढ़ा रही हैं। जब तक कार्यस्थल सुरक्षित नहीं होगा, तब तक लोको पायलटों का जीवन भी सुरक्षित नहीं रहेगा। रेलवे कोर्ट के आदेश और निर्धारित प्रोफार्मा के तहत जानकारी मांगे जाने के बावजूद प्रबंधन कर्मचारियों पर जानकारी न भरने का दबाव बनाता है, ताकि वास्तविक स्थिति सामने न आ सके।

 

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!