June 25, 2026
अथर्वा पॉलीप्लास्ट की बड़ी छलांग, 30 जून से खुलेगा इश्यू
अब आईपीओ के जरिए नई ऊंचाइयों की ओर अथर्वा पॉलीप्लास्ट
अथर्वा पॉलीप्लास्ट का 27 करोड़ का आईपीओ 30 जून से
मुंबई /अनिल बेदाग : कार्यालय फर्नीचर, घरेलू उपकरण, ऑटोमोबाइल और इंजीनियरिंग क्षेत्रों के लिए प्लास्टिक कंपोनेंट्स बनाने वाली अथर्वा पॉलीप्लास्ट लिमिटेड का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 30 जून 2026 को खुलेगा। ₹27 करोड़ के इस इश्यू के तहत 45 लाख इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। कंपनी ने प्रति शेयर ₹55 से ₹60 का प्राइस बैंड तय किया है और इसके शेयर बीएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होंगे।
आईपीओ से जुटाई गई राशि का उपयोग पूंजीगत व्यय, ऋणों के पुनर्भुगतान, कार्यशील पूंजी की जरूरतों और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। एंकर निवेशकों के लिए बोली 29 जून को खुलेगी, जबकि इश्यू 2 जुलाई को बंद होगा। होराइजन मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू का बुक रनिंग लीड मैनेजर है।
कंपनी के प्रबंध निदेशक अनुजीत दराड़े ने कहा, “प्रस्तावित आईपीओ हमारी विकास यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव है। इससे हमारी विनिर्माण क्षमता मजबूत होगी और हम मौजूदा तथा नए ग्राहकों को बेहतर सेवाएं प्रदान कर सकेंगे।” होराइजन मैनेजमेंट के प्रबंध निदेशक नरेंद्र बजाज ने कहा, “अथर्वा पॉलीप्लास्ट ने अपनी एकीकृत विनिर्माण क्षमताओं और मजबूत ग्राहक संबंधों के बल पर उद्योग में विशिष्ट पहचान बनाई है। कंपनी भविष्य के अवसरों का लाभ उठाने के लिए मजबूत स्थिति में है।” वर्ष 2014 में स्थापित कंपनी 2.34 लाख वर्ग फुट में फैली आधुनिक विनिर्माण इकाई संचालित करती है और 300 से अधिक उत्पादों का विविध पोर्टफोलियो रखती है।


