सराफा महा सम्मेलन 28 को, डिप्टी सीएम होंगे शामिल

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन का तृतीय वार्षिक आम सभा सराफा महा सम्मलेन का आयोजन को किया जा रहा है। रविवार 28 जून की सुबह 10.30 बजे से मंगला चौक स्थित रामदेव लॉन में कार्यक्रम होगा। उक्त कार्यक्रम की तैयारी जोरशोर से की जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी के नेतृत्व में सराफा सम्मेलन में वरिष्ठ जनों का सम्मान किया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के डिप्टी सीएम अरूण साव, अतिविशिष्ट अतिथि केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, बिहार लोकसभा खगडिय़ा के सांसद व विशिष्ट अतिथि राजेश वर्मा, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, विशेष अतिथि बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक, तखतपुर विधायक ठा. धरमजीत सिंह, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, सीएमडीसी अध्यक्ष सौरभ सिंह, मस्तूरी के पूर्व विधायक कृष्णमूर्ति बांधी, सतीश थोरानी अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज, शिवराज भंसाली आधार स्तंभ छत्तीसगढ सराफा एसोसिएशन उपस्थित रहेंगे।

ये है कार्यक्रम के मुख्य बिन्दु
जेम्स एण्ड ज्वेलरी पार्क की भूमि हेतु छग शासन का आभार, स्वर्णकला बोर्ड का महत्व एवं गठन की मांग, सराफा व्यवसाय से जुड़े मुद्दो पर चर्चा, पुलिस एवं भारतीय मानक ब्यूरों विभाग द्वारा मार्गदर्शन, सराफा रत्न सम्मान, सक्रिय सदस्यगण एसोसिएशन के आधार स्तंभ सभी अध्यक्ष व सभी संभाग के विशिष्ट नवगठित सदस्यों का स्वागत, खुला मंच एवं सुझाव।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *