सीबीएसई 10वीं का परिणाम घोषित

चंडीगढ़. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार को कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।” सीबीएसई ने इस वर्ष से कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा दो चरणों में आयोजित करना शुरू किया है। पहले चरण की परीक्षा में छात्रों का उपस्थित होना अनिवार्य था, जिसके परिणाम घोषित किए जा चुके हैं।

बुधवार को घोषित सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षा नतीजों में एक बार फिर लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया है। इस बार 93.70 प्रतिशत छात्राएं परीक्षा में उत्तीर्ण हुई हैं। पिछले वर्ष कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 93.66 प्रतिशत था। अधिकारियों ने बताया कि 94.99 प्रतिशत छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण की है, जो लड़कों के उत्तीर्ण प्रतिशत से 1.3 प्रतिशत अधिक है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!