
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घायल जवान के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की
सीएम के निर्देश पर अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायल जवान की कुशलक्षेम जानी
बेहतर से बेहतर इलाज करने दिए निर्देश
बिलासपुर.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बलौदाबाजार हिंसा में घायल पुलिस जवान संदीप खलको के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर श्री खलको के बेहतर इलाज के लिए यहां अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया है। आईजी श्री संजीव शुक्ला, कलेक्टर अवनीश शरण व एसपी रजनीश सिंह ने अस्पताल का दौरा कर श्री खलको की कुशलक्षेम पूछी। श्री खलको की हालत ठीक है। उन्होंने अधिकारियों से बातचीत करते हुए घटना के बारे में बताया। आइजी और कलेक्टर एसपी ने इलाज कर रहे डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन से भी चर्चा की और बेहतर से बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। डॉक्टरों ने बताया की घटना में श्री खलको के जबड़े और आंख में चोट लगी है। उन्हें भर्ती कर जांच और इलाज शुरू कर दिया गया है। बाकी उनका स्वास्थ्य ठीक है। आईजी और कलेक्टर ने घायल जवान की सहायता के लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी नियुक्त कर दिए हैं। अधिकारियों ने घायल जवान के परिवार जनों से भी मुलाकात कर उन्हें ढाढस बंधाया। इस अवसर पर एसडीएम पीयूष तिवारी सहित पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित थे।
More Stories
त्रिलोक श्रीवास छह साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित
बिलासपुर. जिला स्तरीय चयन समिति की उपरोक्त बैठक में सर्वश्री दिलीप लहरिया, विधायक मस्तुरी, श्री अटल श्रीवास्तव, विधायक फाटा, श्रीमती...
मैं कांग्रेस का राष्ट्रीय पदाधिकारी जिला अध्यक्ष को कार्यवाही का अधिकार नहीं: त्रिलोक चंद्र श्रीवास
बिलासपुर . जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर के अध्यक्ष विजय केसरवानी के द्वारा कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास को निष्कासन किए जाने...
मुख्यमंत्री साय ने श्रीमद्भागवत कथा में किया श्रीकृष्ण-सुदामा प्रसंग का श्रवण
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के डुंडा स्थित अशोका पाम मिडोज कॉलोनी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा...
मुख्यमंत्री साय ने स्व. राजेश अवस्थी को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की रायपुर. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के...
भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर कार्यकर्ताओं को अमर ने दी बधाई
बिलासपुर. नगर निगम में भाजपा की महापौर प्रत्याशी श्रीमती पूजा विधानी जी की 66 हजार से भी अधिक मतों से...
शिक्षा और एकता से ही होता है समाज, राज्य और देश की समृद्धि का मार्ग प्रशस्त – मुख्यमंत्री
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने खड़िया अनुसूचित जनजाति उत्थान समिति के वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि...