कलेक्टर ने रामसेतु पुल का किया निरीक्षण
डीएमएफ मद से होगा पुल का सौंदर्यीकरण
बिलासपुर.अरपा नदी पर बने रामसेतु पुल का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण किया जायेगा। रिवर फ्रंट के पास पुराने अरपा पुल का नामकरण *रामसेतु*के रूप में किया गया है। अयोध्या में श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को नगर निगम द्वारा इसका नामकरण किया गया। विधायक श्री अमर अग्रवाल के नेतृत्व में इस दिन कार्यक्रम आयोजित था। रामसेतु की गरिमा के अनुरूप अब इसका जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण किया जायेगा। कलेक्टर अवनीश शरण ने इस सिलसिले में आज रामसेतु पुल का स्थल निरीक्षण किया। डीएमएफ मद से इसके लिए प्राक्कलन के अनुरूप लगभग 2.67 करोड़ की राशि दी जायेगी। कलेक्टर ने प्रशासनिक स्वीकृति के लिए जल्द ही फाइल पुट अप करने को कहा है। लगभग ढाई सौ मीटर लंबी पुल की दीवारों में रामायण की चौपाई और प्रमुख प्रसंगों की सुंदर तस्वीर उकेरी जायेगी। खूबसूरत प्रवेश द्वार बनेगा। रात में रोशनी से जगमग होगा। ऐसी सजावट होगी कि अयोध्या के राम मंदिर परिसर जैसी झलक देखने को मिलेगी। निगम आयुक्त श्री अमित कुमार सहित निगम और स्मार्ट सिटी के अधिकारी उपस्थित थे।
More Stories
छत्तीसगढ़ में मोदी की एक और गारंटी हुई पूरी : मुख्यमंत्री ने भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना का किया शुभारंभ
रायपुर. छत्तीसगढ़ में भूमिहीन मजदूरों से किए गए वायदे के अनुरूप प्रधानमंत्री श्री मोदी की एक और गारंटी पूरी हो...
छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ जिला जांजगीर चाम्पा के शासकीय कैलेंडर का विमोचन सेवा सदन बिलासपुर में संपन्न हुआ
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के शासकीय कैलेंडर 2025 का विमोचन आज सेवा सदन माननीय सुशांत शुक्ला...
सपना सराफ को मिला सुपर वुमन ऑफ 2025 सम्मान
बिलासपुर. मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा बिलासपुर द्वारा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में होटल टोपाज में बिलासपुर में समाजसेवा में...
छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ प्रथम की बैठक संपन्न
पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराने मुख्यमंत्री से मिलेंगे पदाधिकारी https://youtu.be/s--1L6zU0J0 बिलासपुर .छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की साधारण सभा की...
सूर्या हॉटल के पास जुआ खेल रहे जुआरियों को कोतवाली पुलिस ने पकड़ा
बिलासपुर . पुलिस अधीक्षक द्वारा आपरेशन प्रहार के तहत जुआ, सट्टा एवं आबकारी एक्ट पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित करने...
प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सिंह पहुंचे बेलतरा के सेवा सदन
बेलतरा के कार्यकर्ता सम्मेलन को प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव ने किया संबोधन बिलासपुर. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सिंह ने बेलतरा...