May 7, 2024

डीजल पेट्रोल महंगाई के खिलाफ गुरूनानक चौक में कांग्रेस ने किया सांकेतिक चक्काजाम


बिलासपुर. प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देश पर शहर कांग्रेस कमेटी बिलासपुर, ब्लाक कांग्रेस कमेटी रेलवे के नेतृत्व में प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय, प्रदेश सचिव महेश दुबे, पूर्व शहर अध्यक्ष एवं पार्षद रविन्द्र सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिता लव्हात्रे, कोषाध्यक्ष नसीम खान की उपस्थिति में गुरूनानक चौक बिलासपुर में कांग्रेसजन इकट्ठा होकर नारेबाजी करते हुए ठीक दोपहर 12.00 बजे से 12.05 मिनट तक सांकेतिक चक्काजाम किया। कांग्रेसजनों ने चौक पर उपस्थिति नागरिकों से अपील की कि केन्द्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण डीजल, पेट्रोल, खाद्य तेल सहित सभी सामग्रियों में हो रही बेतहाशा वृद्धि के लिए इस चक्काजाम में शामिल हो। इस चक्काजाम में बड़ी संख्या में नागरिकगण भी शामिल हुये। 5 मिनट के पश्चात् चक्काजाम समाप्त कर दिया गया और केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई, डीजल पेट्रोल के दामाों को लेकर जनता को सच्चाई बताई गई। उक्त आंदोलन में एमआईसी सदस्य परदेशी राज, पार्षद इब्राहिम खान, पूर्व पार्षद सैयद निहाल, ब्लाक कांग्रेस कमेटी रेलवे अध्यक्ष मोती थावरानी, बबीता दुबे, प्रतिमा सहारे, नीलम तिवारी, फरीदा बेगम, आरती ठाकुर, पूर्णिमा शर्मा, वहिदा खान, आलोक शांतरा, शांता यादव, महेन्द्र यादव, विनोद यादव, राजा व्यास, कमलेश लव्हात्रे, राज बंजारे, विष्णु तिवारी, अल्ताफ कुरैशी, रेखेन्द्र तिवारी, इमरान खान, मो. अयुब, उमेश वर्मा, भजन सिंह गांधी, शेख जानीसार, करम गोरख, राजेश त्रिवेदी, राकेश भार्गव, कवलजीत सिंह चांवला, राजू पप्पू, जोगेन्द्र गोयल, तिलक नेताम, किशोर भाई, अर्जुन गेमनानी, संतोष पाण्डेय, रमेश खत्री, साहिल खत्री आदि उपस्थित थे। सभा को रविन्द्र सिंह, महेश दुबे, नसीम खान, अनिता लव्हात्रे, अब्दुल, परदेशी राज ने संबोधित किया, संचालन अभय नारायण राय एवं आभार मोती थावरानी ने प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post रविवार को संपूर्ण लाॅकडाउन में मिली छूट, दोपहर 2 बजे तक व्यवसायिक गतिविधियां चालू रहेंगी
Next post सुरक्षित भव: फाउंडेशन 9 वर्षों से लोगों को करा रही यातायात नियमों का पालन
error: Content is protected !!