May 9, 2024

पूर्व विधायक रमेश वर्ल्यानी के निधन पर कांग्रेस की श्रद्धांजलि

रायपुर. पूर्व विधायक रमेश वर्ल्यानी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि उनके निधन से छत्तीसगढ़ ने अपने अनुभवी राजनेता को खो दिया है, सारा प्रदेश उनके निधन से स्तब्ध और मर्माहत है। ईश्वर इस दुख की घड़ी में परिवारजनों एवं उनके समर्थकों को सहनशक्ति एवं मृत आत्मा को शांति प्रदान करें। श्री रमेश वर्ल्यानी कांग्रेस संगठन में अनेक महत्तवपूर्ण पदों पर रहकर जनता की सेवा कर चुके थे। वे प्रदेश महामंत्री, प्रमुख प्रवक्ता, वरिष्ठ प्रवक्ता, संचार विभाग के सदस्य जैसे पदो पर रह चुके थे। प्रवक्ता और आर्थिक विशेषज्ञ तौर पर उनके टीवी विश्लेषण को छत्तीसगढ़ की जनता और कांग्रेस पार्टी हमेशा याद करेगी।

पूर्व विधायक रमेश वर्ल्यानी के निधन पर प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री प्रशासन रवि घोष, प्रभारी महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला, गिरीश देवांगन, वरिष्ठ नेता राजेंद्र तिवारी, प्रतिमा चंद्राकर ,शैलेश नितिन त्रिवेदी, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, महापौर एजाज ढेबर, ज्ञानेश शर्मा, प्रमोद दुबे, उधोराम वर्मा, कन्हैयालाल अग्रवाल, संचार विभाग सदस्य आर.पी. सिंह, सुरेंद्र शर्मा, महेन्द्र छाबड़ा, किरणमयी नायक, पियूष कोसरे, नितिन भंसाली, अमित श्रीवास्तव, शिवसिंह ठाकुर, घनश्याम राजू तिवारी, धनंजय ठाकुर, विकास तिवारी, अजय साहू, मोहम्मद असलम, सुरेंद्र वर्मा, एम.ए. इकबाल, वंदना राजपूत, विकास विजय बजाज, अजय गंगवानी, प्रकाशमणि वैष्णव ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post भाजपा के सवाल उसकी सरकार के नाकामियों की याद
Next post सरोज पांडे बताएं भाजपा के किस नेता को खुश करने के लिये राजनीति करती है, मोदी, शाह, नडडा या सौदान?
error: Content is protected !!