May 4, 2024

कांग्रेस : टीकाकरण पर स्पीक अप कार्यक्रम आज

रायपुर. एआईसीसी के निर्देशानुसार 02/06/2021 बुधवार को सुबह 10 बजे से केंद्र सरकार की कोरोना से लड़ने व देशवासियों को वेक्सिन उपलब्ध कराने में विफलता के खिलाफ सोशल मीडिया पर राष्ट्रव्यापी आनलाइन Speak Up कैमपेन किया जायेगा।
 
इस कैमपेन में कांग्रेसजन फ़ेसबुक, ट्विटर आदि पर लाइव आ सकते हैं। या अपना रिकॉर्डेड विडियो भी डाल सकते। या पार्टी द्वारा दिया गया कंटेंट भी डाल सकते हैं।
 
इसमें प्रमुख रूप से केंद्र सरकार द्वारा सभी भारतीयों का टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए नई टीकाकरण नीति, पूरे भारत में सभी के लिए मुफ्त टीकाकरण की मांग सामने रखी जायेगी। केंद्र सरकार द्वारा अपनी जवाबदेही से मुँह फेरने व राज्यों को ग्लोबल टेंडर करने के लिये कहने के खिलाफ आवाज उठाना है। जबकि टीकाकरण केंद्र सरकार की ज़िम्मेदारी है।
 
एआईसीसी के निर्देशानुसार इस कैमपेन में प्रदेश के सांसद गण, लोकसभा प्रत्याशी, मंत्रीगण, विधायकगण, पार्षदगण, प्रदेश कांग्रेस, जिला कांग्रेस, शहर कांग्रेस, ग्रामीण कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयुआई, महिला कांग्रेस, सेवादल, आई.टी सेल, किसान कांग्रेस सभी मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों व सभी कार्यकर्ताओं का भाग लेना अनिवार्य किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post लौटेगी अरपा की खूबसूरती : अरपा के सौंदर्यीकरण के साथ बेहतरीन सड़क का होगा निर्माण – कलेक्टर
Next post मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण टीका करण बाधित हो रहा : कांग्रेस
error: Content is protected !!