दूरदर्शन पर लौटे पुराने दिन, 25 साल पहले पॉपुलर कॉमेडी शो की वापसी
नई दिल्ली: टीवी शो ऑफिस ऑफिस ने दर्शकों के बीच में धमाल मचाया था. इस शो में पंकज कपूर, संजय मिश्रा जैसे तमाम बड़े एक्टर्स नजर आए थे. जनता की चॉइस को देखते हुए मेकर्स फिर से ऑफिस ऑफिस 2 दर्शकों के बीच में लेकर आए हैं. बता दें, इस शो का निर्देशन उमेश मेहरा ने किया है. शो में एक्ट्रेस श्रुति शर्मा (Shruti Sharma) लीड किरदार में नजर आ रही हैं. इससे पहले श्रुति को संजय लीला भंसाली की सीरीज हीरामंडी में देख चुके हैं. संजय लीला के इस शो से श्रुति सुर्खियों में आ गईं. अगर ऑफिस ऑफिस की बात करें तो शो का आधार सरकारी दफ्तर में पहले भ्रष्टाचार और आम आदमी की समस्याओं पर आधारित था. यह कॉमेडी शो था.
‘खुद को खुशनसीब मानती हूं..’
एक्ट्रेस ने कहा कि मैं खुद को बहुत खुश नसीब मानती हूं कि मेरा नाम उन बड़े एक्टर्स के साथ जोड़ा जा रहा है. उनका एक इतना बड़ा शो था, जिनमें मैं लीड में दिखाई दे रही हूं. यह मुझे अचीवमेंट जैसा फील हो रहा है. इतनी बड़ी फ्रेंचाइजी का हिस्सा होना बहुत बड़ी बात है. जब यह शो शुरू हो रहा था, तब बहुत नर्वस थी. लेकिन सब अच्छा हो गया. ऑफिस ऑफिस 25 साल पहले आया था. इसके बाद इन दिनों सेकंड पार्ट आया है. अगर 25 साल पहले अगर पार्ट 2 बनता है तो मुझे नहीं लगता कि कोई रिप्लेस होता. पहले जो पुराना ऑफिस ऑफिस था, सभी कास्ट ने शानदार काम किया है. मुझे नहीं लगता कि उनको कोई रिप्लेस कर सकता है. क्योंकि आज भी वो लोग मेरे दिमाग में हैं. ना ही मेरी इतनी हिम्मत है कि उनको मैं रिप्लेस करूं. मैं अभी बहुत छोटी हूं, मेरा नाम जुड़ रहा है, इतना ही बहुत है.


