सेवानिवृत्ति उप पुलिस अधीक्षक सुशीला टेकाम को दी गई भावभीनी विदाई
बिलासपुर. रेंज पु.म.नि. कार्यालय में पदस्थ सुशीला टेकाम कल दिनांक 31.03.2024 को पुलिस विभाग में 37 वर्ष की सेवा करने उपरांत सेवा में अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो रही हैं, जिनकी सेवानिवृति की पूर्व संध्या पर रेंज पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय बिलासपुर में उनके सम्मान में आज दिनाँक 30.03.2024 को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ. संजीव शुक्ला, पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज ने अपने उदबोधन में कहा कि शासकीय सेवा में प्रत्येक शासकीय सेवक की सेवानिवृत्ति शास्वत सत्य है, इसी अनुक्रम में श्रीमती टेकाम की पुलिस विभाग मे सेवा की सराहना करते जीवन में उज्जवल भविष्य की कामना की गई। श्री रजनेश सिंह, पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर द्वारा श्रीमती टेकाम की सेवानिवृत्ति के अवसर उन्हें शुभकामनाएं दी गई।
उपरेाक्त अवसर पर अर्चना झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मंजूलता केरकट्टा, उप पुलिस अधीक्षक(लाईन) बिलासपुर, धमेन्द्र बैस, उप पुलिस अधीक्षक, उच्च न्यायालय बिलासपुर,पंकज अवस्थी, उप पुलिस अधीक्षक, उच्च न्यायालय, बिलासपुर, श्री नीमितेश सिंह, उप पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर,जेरोल लकड़ा उप पुलिस अधीक्षक, बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट, बिलासपुर के साथ रेंज पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय के स्टाफ उपस्थित रहे ।