
राहुल गांधी की सदस्यता खत्म होने से अडानी के घोटाले पर पर्दा नहीं पड़ने वाला – कांग्रेस
राहुल बईमानों की हानि कर रहे कुछ लोगो को मान हानि लग रही
रायपुर. राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त कर देने अडानी के घोटालों पर न पर्दा डाल पायेगा और न ही नीरव मोदी, ललित मोदी, मेहुल चोकसे, विजय माल्या जैसे भगोड़ो के संरक्षण के गुनाह से मोदी सरकार बच पायेगी। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि चोर को चोर कहना देश में अपराध हो गया है मोदी सरकार घोटाले बाजों को संरक्षण दे रही। सच कहने वाले की सदस्यता रद्द करवा रही है। भगोड़ो को पकड़ने का साहस नहीं घोटाले बाज की जांच की हिम्मत नहीं है विपक्ष के नेता का मुंह बंद करने साजिशे रची जा रही है। आज भी यह सवाल खड़ा हुआ है कि एलआईसी और एसबीआई के करोड़ो निवेशकों का पैसा मोदी सरकार ने जोखिम में क्यों डाला? देश का पूरा विपक्ष जब अडानी के घोटाले की जांच की मांग कर रहा है तो मोदी सरकार जांच से क्यों डर रही है? जांच से किस खुलासे का भय मोदी को सता रहा है? कौन बेनकाब हो जायेगा किसकी प्रतिमा खंडित होने का भय भाजपा सरकार को सता रहा है? जो वह अडानी के घोटाले की जांच नहीं करवा रहे है? कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने एक ही सवाल तो पूछा है कि कितने बार मोदी जी अपने साथ अडानी को विदेश यात्रा पर ले गये। मोदी यह बताने में क्यों डर रहे है?
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि संसद की सदस्यता के अपहरण से राजनैतिक चुनौती खत्म नहीं हो जाती। देश के बड़े-बड़े जनआंदोलन संसद में नहीं सड़क पर हुये है और जीते गये है। कांग्रेस पार्टी मोदी सरकार की तानाशाही के खिलाफ जनता के बीच जायेगी। यह देश की प्रजातांत्रिक व्यवस्था के उपर प्रहार है। राहुल गांधी लगातार जनता की मुखर आवाज बने हुये है। वे बेईमानों की हानि कर रहे है इसके कारण कुछ लोगो को मान हानि लग रही है। देश में ऐसा पहली बार हुआ है कि भ्रष्ट बेईमानों और देश की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालो के खिलाफ आवाज उठाना गुनाह हो गया है।
More Stories
रामवन पथ गमन के सहारे सनातन धर्म और संस्कृति की जागृत आस्था का राजनीतिजक उपयोग कर रही प्रदेश सरकार – अमर अग्रवाल
बिलासपुर. राम के नाम का विज्ञापनी सहारा लेने वाली सरकार की भगवान राम के बहाने रामायण में कितनी आस्था रखती...
पत्रकार वार्ता: मोदी सरकार के नाकामी पर 9 सवाल संबंधित पुस्तक का विमोचन
प्रमोद तिवारी सांसद सदस्य राज्यसभा की पत्रकार वार्ता 27 मई 2023 पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम भी...
किसान सभा ने बंद कराया रेल कॉरिडोर का काम, सात दिवस में मुआवजा नहीं मिलने पर रेल पथ पर फसल लगाएंगे किसान
कोरबा। छत्तीसगढ़ किसान सभा के नेतृत्व में पुरैना-मड़वाढोढा के पास ग्रामीणों ने लाल झंडे गाड़कर रेल कॉरिडोर के काम को...
फेडरेशन के पदाधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों को सौंपा ज्ञापन
बिलासपुर. प्रांतीय फेडरेशन के आव्हान पर जिला फेडरेशन बिलासपुर के पदाधिकारियों ने जिले के प्रमुख जनप्रतिनिधि लोकसभा सांसद बिलासपुर श्री...
भारतीय शिक्षा सेवा (IES) एवं राज्य शिक्षा सेवा (SES) परीक्षा के आयोजन करने की मांग, राज्य स्तरीय कार्यशाला 30 को
रायपुर/ "देश में शिक्षा गुणवत्ता और शिक्षा के बेहतर विकास के लिए आई.ए.एस, आई.पी.एस, आई.एफ.एस की तरह "भारतीय शिक्षा सेवा"...
जिला उपभोक्ता आयोग में स्थाई नियुक्ति की चौथी सूची जारी
साल भर से चार चरणों में नियुक्ति आदेश जारी होने के बाद भी अम्बिकापुर जिला उपभोक्ता आयोग उपेक्षित अंबिकापुर. साल...
Average Rating