विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत हुआ पौधारोपण
बिलासपुर. विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नेहरू नगर स्थित कल्पना विहार कॉलोनी में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर विधायक अमर अग्रवाल ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश दिया।
इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” केवल एक अभियान नहीं, बल्कि मां के प्रति सम्मान और प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण का सबसे प्रभावी माध्यम है, जो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वायु, हरित वातावरण और बेहतर जीवन प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
उन्होंने कहा कि पौधा लगाना जितना आवश्यक है, उसकी नियमित देखभाल और संरक्षण उससे भी अधिक महत्वपूर्ण है। श्री अग्रवाल ने उपस्थित कॉलोनीवासियों से लगाए गए पौधों की नियमित देखरेख, सिंचाई एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने का आवाहन किया।
श्री अग्रवाल के आवाहन का समर्थन करते हुए कॉलोनीवासियों ने पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी लेने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी रहवासी मिलकर पौधों को नियमित रूप से पानी देंगे तथा उनकी देखभाल करेंगे, ताकि लगाए गए पौधे भविष्य में छायादार और फलदार वृक्ष बन सकें।
कार्यक्रम के दौरान महापौर पूजा विधानी, जिला उपाध्यक्ष अजीत भोगल, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण कश्यप, वार्ड पार्षद कार्तिक यादव, युवा मोर्चा अध्यक्ष वैभव गुप्ता, अमर राजपूत, श्रद्धा तिवारी, कल्पना विहार के अध्यक्ष बी.एल. जोहार, रोशन सिंह, प्रतिभा मिश्रा, विजय यादव, संजय अग्रवाल, सीमा यादव, सुभाष तिवारी, ध्रुव देवांगन, अखिलेश रजक, मनमोहन देवांगन, मर्सी अनीता भगत, किशन यादव, पंकज पंचायती, सुभाष जैन, नरेंद्र सिंगरा,हरि मेहरजी, जी. पी. रात्रे, सुकदेव पूर्णा, डॉ. अविनाश सिंह, डॉ. पूनम सिंह, योगेश पांडेय, उल्हास भुरंगी, सुमुख अग्रवाल, चौरसियाजी, डी. आर. जोहार, शंकर नागदेव सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।


