
महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हुई थी हत्या, मामले में संजय रॉय दोषी करार
कोलकाता : अदालत ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म व उसकी हत्या मामले में फैसला सुना दिया है। मामले में आरोपी संजय रॉय को दोषी करार दिया गया है। अदालत संजय रॉय को सोमवार को सजा सुनाएगी। कोलकाता पुलिस के नागरिक स्वयंसेवक संजय रॉय पर पिछले साल नौ अगस्त को शहर के उत्तरी हिस्से में स्थित सरकारी अस्पताल में स्नातकोत्तर प्रशिक्षु चिकित्सक के साथ जघन्य अपराध करने का आरोप लगाया गया था। इस मामले में 12 नवंबर को बंद कमरे में सुनवाई शुरू हुयी थी।
मामले की जांच कर रही कोलकाता पुलिस ने रॉय को 10 अगस्त को गिरफ्तार किया था। इससे एक दिन पहले ही डॉक्टर का शव अस्पताल के सेमिनार रूम से बरामद किया गया था।
बाद में कलकत्ता हाई कोर्ट ने मामले को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दिया था। चिकित्सक के साथ बलात्कार एवं हत्या के मामले में रॉय पर मुकदमे की सुनवाई नौ जनवरी को पूरी हुई, जिसके दौरान 50 गवाहों से पूछताछ की गई।
पीड़ित चिकित्सक के माता-पिता ने दावा किया है कि अपराध में अन्य लोग भी शामिल थे और उन्हें उम्मीद है कि उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा और अदालत में उनके खिलाफ मुकदमा चलाया जाएगा।
पीड़िता के माता-पिता ने भी मामले की आगे की जांच की मांग करते हुए अदालत में एक आवेदन दायर किया है। इस अपराध के कारण देश भर में आक्रोश फैल गया और कोलकाता में जूनियर डॉक्टरों ने पीड़िता के लिए न्याय और सरकारी अस्पतालों में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की मांग करते हुए लंबे समय तक विरोध प्रदर्शन किया।
More Stories
महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की एसयूवी बस से टकराई, 10 की मौत, 19 घायल
प्रयागराज : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में यमुना नगर के मेजा थाना अंतर्गत प्रयागराज-मीरजापुर राजमार्ग पर शुक्रवार देर रात...
बिमटेक ने प्रबंधन में पीएच.डी. समकक्ष फेलो प्रोग्राम के लिए आवेदन आमंत्रित किए, अंतिम तिथि 23 फरवरी
मुंबई/अनिल बेदाग: भारत के प्रमुख बिजनेस स्कूलों में से एक बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी (बिमटेक) ने 2025 सत्र के...
मैक्सिविजन ग्रुप ऑफ आई हॉस्पिटल्स ने ओजस ग्रुप ऑफ आई हॉस्पिटल्स के साथ साझेदारी कर महाराष्ट्र में दस्तक दी
मुंबई /अनिल बेदाग: मैक्सिविजन ग्रुप ऑफ आई हॉस्पिटल्स ने मुंबई में विश्व प्रसिद्ध और प्रतिष्ठित नेत्र देखभाल प्रदाता ओजस ग्रुप...
किसी भी देश में अवैध रूप से रहने का किसी को कोई कानूनी अधिकार नहीं
चंडीगढ़ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका में अवैध अप्रवास के मुद्दे पर स्पष्ट रूप से कहा कि जो लोग...
गोदरेज एंटरप्राइज़ेज़ ग्रुप के मटेरियल हैंडलिंग इक्विपमेंट बिजनेस ने लॉजीमैट इंडिया 2025 में स्मार्ट और सस्टेनेबल नवाचारों का अनावरण किया
‘मेक इन इंडिया’ विजन के साथ वाहन मॉनिटरिंग सिस्टम (IoT) जैसी उन्नत तकनीकों का प्रदर्शन, जो उत्पादन क्षमता बढ़ाने में सहायक है...
मुंबई पुलिस ने नकली गुडनाइट उत्पादों की आपूर्ति करने वाली यूनिट पर की छापेमारी
मुंबई : गुडनाइट जैसे प्रमुख ब्रांड संचालित करने वाली घरेलू कीटनाशक श्रेणी में बाजार की अग्रणी कंपनी गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स...