June 16, 2026
नीट एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर सरकार की लगाम
नीट परीक्षा से पहले केंद्र सरकार ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है. सरकार ने 22 जून तक टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगा दिया है. इसके अलावा 30 जून तक टेलीग्राम पर किसी मैसेज को एडिट भी नहीं कर पाएंगे. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने सरकार के 22 जून 2026 तक टेलीग्राम पर बैन लगाने के फैसला का स्वागत किया है. NTA का कहना है कि चीटिंग करने वाले गिरोह कथित तौर पर NEET उम्मीदवारों को ठगने के लिए टेलीग्राम का इस्तेमाल करते थे और पेपर लीक होने के झूठे दावे करते थे. इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) ने NTA और राज्य पुलिस से मिली जानकारी के आधार पर कई टेलीग्राम चैनलों, ग्रुप्स और बॉट्स को बंद करवाने में मदद की है.
नीट-यूजी परीक्षा से पहले एक्शन में सरकार
- NTA की सिफारिश पर इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने भारत में टेलीग्राम सीमित अवधि के लिए बैन कर दिया है.
- आगामी NEET (UG) 2026 की री एग्जाम के मद्देनजर ये कदम उठाया गया है.
- यह कदम टेलीग्राम के जरिए छात्रों से होने वाली धोखाधड़ी, ठगी और फर्जी ‘पेपर लीक’ जैसी गंभीर शिकायतों को ध्यान में रखकर उठाया गया है.
- कई गिरोह परीक्षा से पहले लाखों रुपये की मांग कर छात्रों को गुमराह कर रहे थे.
- 21 जून को परीक्षा खत्म होने के अगले दिन यह प्रतिबंध हटा लिया जाएगा.


