ग्रीन टी दिखाएगी दोगुनी तेजी से असर, जब मिलाएंगे उसमें ये 5 आयुर्वेदिक चीजें
ग्रीन टी आज के दौर का न सिर्फ़ लोकप्रिय पेय पदार्थ है, बल्कि इसके अन्य कई फ़ायदे हैं। चूंकि, ग्रीन टी ईजीसीजी जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसलिये वज़न घटाने के साथ-साथ हमारी ग्लोइंग स्किन के लिये भी काफ़ी फ़ायदेमंद है। वैसे तो आप अब तक ग्रीन टी के कई सारे फ़ायदे सुन चुके होंगे और आगे भी सुनते रहेंगे।
आज की भागती-दौड़ती ज़िंदगी में हर इंसान किसी न किसी शारीरिक परेशानी से जूझ रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह है हमारा ग़लत खान-पान। सही समय पर सही चीज़ें न खाने से शरीर में कई सारी परेशानियां उत्पन्न होने लगती है। इस वजह से आज कल बहुत से लोग ग्रीन टी को अपनी दिनचर्या में शामिल कर चुके हैं।
ग्रीन टी आज के दौर का न सिर्फ़ लोकप्रिय पेय पदार्थ है, बल्कि इसके अन्य कई फ़ायदे हैं। चूंकि, ग्रीन टी ईजीसीजी जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसलिये वज़न घटाने के साथ-साथ हमारी ग्लोइंग स्किन के लिये भी काफ़ी फ़ायदेमंद है। वैसे तो आप अब तक ग्रीन टी के कई सारे फ़ायदे सुन चुके होंगे और आगे भी सुनते रहेंगे।
इसके साथ ही अदरक वाली ग्रीन टी हमारे तनाव को कम करती है। यही नहीं, ये वज़न कम करने में भी काफ़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसके अलावा ये कैंसर जैसी घातक बीमारी से भी लड़ने में काफ़ी सहायक है और और श्वसन संबंधी समस्याओं में भी काफ़ी मददगार है। जानकारों के अनुसार, इसका सेवन मधुमेह, पीरियड्स और अस्थमा के लिये अच्छा माना जाता है।
ये तो हुई हेल्दी ड्रिंक की बात, लेकिन इसके अलावा आपको कुछ और ज़रूरी चीज़ों पर ध्यान देने की ज़रूरत है। जैसे ग्रीन टी कब और कैसे पीनी है, जिससे वो हमारे लिये फ़ायदेमंद साबित हो सके।
इसके अलावा सुबह खाली पेट भी ग्रीन टी का सेवन आपके लिये हानिकारक साबित हो सकता है। ग़लत टाइम पर ग्रीन टी आपके शरीर में आयरन और कॉपर जैसे पोषक तत्वों की कमी ला सकती है।
अगर आप ग्रीन टी सेवन करना चाहते हैं, तो इसे पीने का सुबह पीजिये। या फिर खाना खाने से दो घंटे पहले। खाना खाने के दो घंटे बाद भी ग्रीन टी पी सकते हैं। अगर आप समय के अनुसार ग्रीन टी पीयेंगे, तो यकीन मानिये इसके बेस्ट रिज़ल्ट मिलेंगे।