अपोलो अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग ने दी दबिश

 

 

 

इलाज में लापरवाही बरतने का है आरोप

बिलासपुर। अपोलो अस्पताल में मरीजों के इलाज में लापरवाही बरतने का मामला सामने आया है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम अपोलो अस्पताल जांच करने पहुंची। अस्पताल प्रबंधक से पूछताछ की गई है। हालांकि अफसरों से क्या बात हुई है। इसे गोपनीय रखा गया है।
स्वास्थ्य विभाग रायपुर और बिलासपुर के वरिष्ठ अधिकारियों की संयुक्त टीम ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों के इलाज, एंबुलेंस व्यवस्था और वित्तीय रिकॉर्ड सहित विभिन्न दस्तावेजों की जांच की। अधिकारियों ने अस्पताल में भर्ती मरीजों के इलाज, देखभाल, रेफरल प्रक्रिया और एंबुलेंस सेवाओं की घंटों समीक्षा की। इस दौरान आय-व्यय सहित अस्पताल के अन्य दस्तावेजों की भी पड़ताल की गई। हाल ही में पीडब्ल्यूडी कर्मचारी राजकुमार अग्रवाल को बुधवार को हायर सेंटर रेफर किया गया था। उन्हें एयरलिफ्ट कर चकरभाठा एयरपोर्ट ले जाया जाना था, लेकिन आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने उनके साथ डॉक्टर, नर्स या अन्य मेडिकल स्टाफ भेजने से इनकार कर दिया।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *