स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का सहदय आभार, सौंपी गई जिम्मेदारी का निष्ठापूर्वक करूंगा निर्वहन: डॉ. धर्मेन्द्र दास

 

​बिलासपुर.  छत्तीसगढ़ शासन के चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय, रायपुर के प्रबंधन बोर्ड में सदस्य नामांकित किए जाने पर डॉ. धर्मेन्द्र दास ने राज्य के यशस्वी स्वास्थ्य मंत्री माननीय श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया है।
​
​इस नई एवं महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए डॉ. धर्मेन्द्र दास ने कहा: ​”मुझ पर विश्वास जताते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय के प्रबंधन बोर्ड में सदस्य के रूप में यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने के लिए मैं प्रदेश के माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी का हृदय से धन्यवाद एवं आभार प्रकट करता हूँ। मैं विश्वास दिलाता हूँ कि शासन द्वारा सौंपी गई इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से निभाऊँगा तथा आयुष विश्वविद्यालय के शैक्षणिक व चिकित्सकीय विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगा।”

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *