May 18, 2024

17 मार्च का इतिहास, भारत की दो दिग्गज महिलाओं का हुआ था जन्म


17मार्च की तारीख देश के लिए खास है। इस दिन दो ऐसी महिलाओं का जन्म हुआ जिन्होंने देश का नाम विश्व पटल पर रोशन किया। आज कल्पना चावला और सायना नेहवाल का जन्मदिन है। सायना नेहवाल ने बैडमिंटन के क्षेत्र में भारत को अलग मुकाम दिलाया जबकि कल्पना चावला ने अंतरिक्ष तक भारत का नाम बुलंद किया था। भारतीय इतिहास में 17 मार्च का दिन खासकर हरियाणा के लिए बहुत अहम है। इस दिन इस राज्य की दो ऐसी महिलाओं का जन्म हुआ जिन्होंने विश्व स्तर पर देश का नाम रोशन किया। इनमें से एक हैं करनाल में जन्मीं और अंतरिक्ष यात्री बनने का गौरव हासिल करने वाली कल्पना चावला और दूसरी हैं हिसार में जन्मी बैडमिंटन जगत की सिरमौर खिलाड़ी सायना नेहवाल। इन दोनों सितारों के जन्म के अलावा 17 मार्च के दिन हुई अन्य कुछ प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है…

763 : अब्बासी खलीफा हारून-अल-रशीद का जन्म।

1861: इटली का एकीकरण हुआ।

1920: बांग्लादेश के पहले राष्ट्रपति शेख मुजीब-उर-रहमान का जन्म।

1406: अरब इतिहासकार, समाजशास्त्री इब्ने खल्दून का जन्म।

1957: फिलीपीन के राष्ट्रपति रैमन मैग्सायसाय का हवाई दुर्घटना में निधन।

1961: भारतीय महिला अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला का जन्म।

1969: गोल्डा मेयर इजराइल की प्रथम महिला प्रधानमंत्री बनीं।

1990: भारतीय महिला बैंडमिटन खिलाड़ी सायना नेहवाल का जन्म।

1994: रूस द्वारा नाटो की शान्ति सहयोग योजना में शामिल होने का निर्णय ।

1996: क्रिकेट विश्वकप के फाइनल में श्रीलंका ने आस्ट्रेलिया को सात विकेट से हराकर खिताब जीता।

1989: उत्तर प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहे हेमवती नंदन बहुगुणा का निधन

2004: नासा का मैसेंजर बुध ग्रह की कक्षा में प्रवेश करने वाला पहला अंतरिक्ष यान बना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post Arjun Kapoor को क्यों Parineeti Chopra ने फिर मारा थप्पड़! एक्टर ने सुनाई ‘आपबीती’
Next post West Bengal Election 2021 : TMC अपने घोषणापत्र में कर सकती है ये 10 बड़े ऐलान, Mamata Banerjee करेंगी जारी
error: Content is protected !!