May 1, 2024

मस्तूरी प्रत्याशी धरम दास भार्गव के पक्ष में केजरीवाल और भगवंत मान का विशाल रोड शो

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का छत्तीसगढ दौरा

आप के राष्ट्रीय संगठन महासचिव और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक भी रोड शो में हुए शामिल

‘आप’ की सरकार बनी तो हम किसानों से पूरी धान खरीदेंगे वो भी 3200 रूपये में : अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री, दिल्ली

रबी हो या खरीफ दोनों ही फसल का एक-एक दाना खरीदेंगे – अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री, दिल्ली

प्रदेश को बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने बारी-बारी से लूटा- भगवंत मान, मुख्यमंत्री, पंजाब

अब मोदी जी भी गारंटी दे रहे हैं लेकिन आम आदमी जानता है इनकी गारंटी नकली है – भगवंत मान, मुख्यमंत्री, पंजाब

बिलासपुर . आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान 2 दिवसीय छत्तीसगढ के दौरे आए थे। उन्होंने आज मस्तूरी प्रत्याशी धरम दास भार्गव के पक्ष में विशाल रोड शो किया। इस रोड शो में आप के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक के साथ प्रदेश प्रभारी संजीव झा भी मौजूद रहे। कवर्धा में अपने संबोधन में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बड़ी घोषणा की। जिसमें उन्होंने कहा, अगर आप’ की सरकार बनी तो हम किसानों से पूरी धान खरीदेंगे वो भी 3200 रूपये में खरीदेंगे। रबी हो या खरीफ दोनों ही फसल का एक-एक दाना MSP पर खरीदेंगे।

वहीं भगवंत मान ने कहा छत्तीसगढ को बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने बारी-बारी से लूटा है। मान ने बीजेपी के घोषणपत्र पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, अब मोदी जी भी गारंटी दे रहे हैं लेकिन आम आदमी जानता है इनकी गारंटी नकली है। इस देश में सिर्फ केजरीवाल ही असली गारंटी देता है और उसे पूरा करता है।

पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ने इस देश में जितनी जल्दी तरक्की की है किसी और पार्टी ने नहीं की। उन्होंने कहा कि ये पार्टी की नहीं बल्कि लोगों के सोच की तरक्की है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ में भी तरक्की चाहिए तो वोट वाला बटन बदलना होगा, लोग अब भी दो बटनों के बीच में ही फंसे हैं। उन्होंने आगे कहा, छत्तीसगढ को डबल इंजन नहीं बल्कि नए इंजन की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल ने बिलासपुर विधानसभा का जन घोषणा-पत्र जारी किया
Next post विधानसभा चुनाव 2023 की घोषणापत्र  बिलासपुर में शहर ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय पांडेय ने जारी की
error: Content is protected !!