May 4, 2024

मुंगेली के कोरग्रुप की संयुक्त बैठक सम्पन्न

बिलासपुर. भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर एवं मुंगेली के कोरग्रुप की संयुक्त बैठक भाजपा कार्यालय बिलासपुर में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 30 मई 2023 को केन्द्र की भाजपा सरकार सफलतापूर्वक अपने 9 वर्ष पूर्ण की है, इस हेतु 30 मई से 30 जून 2023 तक भारतीय जनता पार्टी द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है जिसकी समीक्षा की गई एवं लोकसभा स्तरीय होने वाले कार्यक्रमों की चर्चा की गई। 30 जून को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के बिलासपुर आगमन की तैयारियों को लेकर रूप रेखा तैयार की गई।
बैठक में प्रमुख रूप से छ.ग. शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री अमर अग्रवाल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय, भाजपा मुंगेली जिलाध्यक्ष शैलेष पाठक, भाजपा जीपीएम जिलाध्यक्ष कन्हैया राठौर, पूर्व विधायक ठा.भूपेन्द्र सिंह, तोखन साहू, विक्रमदास मोहले, गुलशन ऋषि, कोमलगिरी गोस्वामी, अंजू राजपूत, अशोक विधानी सहित जिला बिलासपुर एवं मुंगेली कोरग्रुप के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post काम में देरी,अरपा प्रोजेक्ट और जतिया तालाब के ठेका कंपनी को नोटिस 
Next post सिंधु चेतना के सर्व सहम्मति से अध्यक्ष बने कमल बजाज
error: Content is protected !!