June 5, 2024
विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर निगम के अधिकारी कर्मचारियों ने टाउन हाल परिसर में किया पौध रोपण
बिलासपुर/ अनिश गंधर्व। हरियादी व स्वच्छता का संदेश देते हुए नगर निगम के अधिकारी कर्मचारियों ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पौध रोपण किया। टाउन हाल परिसर में गार्डन की साफ सफाई कर आज जोन कमिश्नर व अधिकारी कर्मचारियों ने पौध रोपण करते हुए कहा कि आज के दौर में हर व्यक्ति एक पेड़ जरुर लगाना चाहिए और उसकी देख-रेख भी करनी चाहिए। आज के दौर में पर्यावरण को तेजी से नष्ट कर निर्माण किया जा रहा है जिसके चलते लोग तापमान की समस्या से जूझ रहे हैं। नगर निगम टाउन हाल परिसर में आज पौध कर अधिकारी कर्मचारियों ने उसकी रक्षा करने का संकल्प लिया है। इसी तरह शहर भर में लोग अपने-अपने स्तर पर पौध लगाकर विश्व पर्यावरण दिवस हरियाली के प्रति जागरुक हुए हैं। शासकीय कार्यालयों के परिसर में पौध रोपण किया गया।