यातायात समस्या से जूझ रहे हैं अरपा पार के लोग
बिलासपुर/ अनीश गंधर्व. अरपा पार इलाके के मुख्य मार्ग में भारी भीड़ भाड़ का माहौल था। आयोजित परीक्षा में भाग लेने दूर दूर से लोग आए थे। सीपत चौक से लेकर बसंत विहार चौक वाहनों की कतार लगी रही। अरपा पार जाने आने में लोगों को घंटो जाम में फसना पड़ा।
स्मार्ट बिलासपुर में सुगम यातायात की व्यवस्था बनाने नगर निगम और पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। सड़को को कब्जा मुफ्त किया जा रहा है। इधर शहर में चारों ओर बसाहट तेजी से बढ़ता ही जा रहा है। आसपास के ग्रामीण इलाके से लोग रोजाना शहर आते हैं। खासकर संडे छुट्टी होने के कारण रतनपुर मार्ग, सकरी कानन पेंडारी, कोटा रोड में भारी भीड़ भाड़ का माहौल रहा।