प्रदर्शनकारी कांग्रेस नेता कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज

 

नीट परीक्षा पेपर लीक मामले में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के निवास का किया घेराव

बिलासपुर। नीट परीक्षा पेपर लीक मामले में बिलासपुर में एनएसयूआई ने सांसद तोखन साहू के निवास का घेराव किया। पुलिस ने नेहरू चौक पर बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच भारी झूमाझपटी स्थिति निर्मित हो गई। इस बीच पुलिस को हल्का लाठी चार्ज करना पड़ा। तब जाकर प्रदर्शकारी शांत हुए।
बिलासपुर पुलिस ने सांसद बंगले से पहले ही मजबूत बैरिकेडिंग कर रखी थी। जैसे ही कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स तोडक़र आगे बढऩे की कोशिश की तब पुलिस के साथ बहस हो गई। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। इस आपाधापी में विधायक का कुर्ता भी फट गया। उग्र होती भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को वाटर कैनन (पानी की बौछार) का इस्तेमाल किया। इसके बाद भी प्रदर्शनकारी शांत नहीं हुए। तब पुलिसकर्मियों ने हल्का लाठीचार्ज करके भीड़ को हटाया। पुलिस प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार को बस में भरकर ले गई है। एनएसयूआई और कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के मुद्दे पर केंद्र सरकार की जवाबदेही तय करने की मांग को लेकर यह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। आरोप है कि परीक्षा प्रणाली में लगातार हो रही गड़बडिय़ों से छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। प्रदर्शन के माध्यम से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!