May 20, 2024

गंगोत्री से रामेश्वरम तक कांवर यात्रा पर माया नंद झा का महामाया चौक में प्रवीण झा ने किया स्वागत

बिलासपुर. माया नंद झा , उम्र 66 वर्ष, निवासी ग्राम भैरव बलिया, जिला मधुबनी, बिहार  के राज्य परिवहन निगम बिहार से सेवानिवृत्त भोले बाबा का भक्त कांवर पद यात्रा गंगोत्री हरिद्वार से रामेश्वरम तक की यात्रा 10 सितंबर 2022 को प्रारंभ किया गया । 26 नवंबर 2022 को बिलासपुर महामाया चौक पहुंचने पर पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच के अध्यक्ष  प्रवीण झा  के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया । समाज के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित होकर स्वागत एवं दर्शन लाभ के साथ आशीर्वाद प्राप्त किए। बिलासपुर के महामाया चौक के पास मानस मंदिर में रात्रि विश्राम कर सोमवार को रामेश्वरम के लिए यात्रा प्रारंभ करेंगे। गंगोत्री हरिद्वार से रामेश्वरम पदयात्रा की दूरी लगभग 4100 किलोमीटर पूर्ण करने का उद्देश्य कावड़ यात्रा का अनुपालन करते हुए बहुजन हिताय व बहुजन सुखाय की कामना है। यात्रा प्रतिदिन 20 किलोमीटर तय करते है। भोले बाबा के भक्त श्री माया नंद झा  के स्वागत दर्शन एवं आशीर्वाद के लिए पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच  के अशोक झा, ए के कंठ उपाध्यक्ष गणेश गिरी, राम प्रताप सिंह सचिव डॉ धर्मेंद्र कुमार दास कोषाध्यक्ष चंद्र किशोर प्रसाद प्रवक्ता गणनाथ मिश्रा, रोशन सिंह, सपना सराफ,  जे पी सिंह, अजीत पंडित, विनोद सिन्हा, मुकेश झा, धनंजय झा, पी सी झा, दिलीप चौधरी, रविंद्र कुशवाहा, संजीव झा,  रामसखा चौधरी, राजीव गिरी, ओ पी सिंह, सतीश सिंह  आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post संविधान दिवस पर प्रस्तावना का सामूहिक वाचन
Next post अंबेडकर युवा मंच के द्वारा संविधान दिवस का आयोजन, समाज के विभूतियों को बिरसा फुले अंबेडकर सम्मान दिया गया
error: Content is protected !!