21 जून को री-एग्जाम, लेकिन कानूनी लड़ाई जारी; सुप्रीम कोर्ट जुलाई में करेगा अगली सुनवाई

 

नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि न्यायमूर्ति पी एस नरसिम्हा की अध्यक्षता वाली पीठ नीट-यूजी 2026 परीक्षा दोबारा कराने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर जुलाई में सुनवाई करेगी। कथित प्रश्नपत्र लीक के आरोपों के बीच, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने तीन मई को आयोजित नीट-यूजी को 12 मई को रद्द कर दिया था। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) अभी इस मामले की जांच कर रहा है और 21 जून को दोबारा परीक्षा होनी है।

नीट-यूजी 2026 की परीक्षा दोबारा कराने के फ़ैसले को रद्द करने संबंधी याचिका पर प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति वी मोहना की पीठ के समक्ष बुधवार को सुनवाई हुई। प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि इस याचिका पर जुलाई में न्यायमूर्ति नरसिम्हा की अध्यक्षता वाली पीठ सुनवाई करेगी, जब आंशिक कामकाज के दिनों के बाद सुप्रीम कोर्ट का कामकाज सामान्य रूप से शुरू होगा। न्यायमूर्ति नरसिम्हा की अध्यक्षता वाली पीठ पहले से ही नीट-यूजी से जुड़ी अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई कर रही है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!