May 4, 2024

एक क्लिक में पढ़ें बिलासपुर की ख़ास खबरें…

File Photo

सामान्य प्रशासन की बैठक 6 अक्टूबर 2021 को : जिला पंचायत समान्य प्रशासन की बैठक 06 अक्टूबर 2021 को दोपहर 4 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चैहान की अध्यक्षता में आयेजित की गई है। बैठक में जिला पंचायत सदस्यगण कोरोना वायरस के कारण सामाजिक दूरी का पालन करते हुए बैठक में उपस्थित रहेंगे। बैठक में वर्ष 2020-21 एवं 2021-22 जिला पंचायत आय व्यय का अनुमोदन एवं अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विषय पर चर्चा की जाएगी।

सामान्य सभा की बैठक 6 अक्टूबर को : जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक 6 अक्टूबर 2021 को दोपहर 12 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चैहान की अध्यक्षता में आयोजित की गई है। बैठक में जिला पंचायत सदस्यगण कोरोना वायरस के कारण सामाजिक दूरी का पालन करते हुए बैठक में उपस्थित रहेंगे। बैठक में नरेगा योजना अंतर्गत चल रहे कार्यो की जानकारी एवं नरवा, गरूवा, घुरूवा बारी एवं गोधन न्याय योजना गोठान निर्माण की जानकारी एवं समीक्षा, कृषि विभाग, बीज निगम के अंतर्गत चल रहे कार्यो की जानकारी एवं समीक्षा, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, रूर्बन मिशन योजना अतर्गत कौन सी योजना संचालित है भौतिक वित्तीय स्थिति विस्तार पूर्वक जिला एवं जनपद पंचायतवार जानकारी एवं समीक्षा, जिले में ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, जिला पंचायत से लंबित समस्त प्रकरण की स्थिति एवं की गई कार्यवाही की जानकारी एवं समीक्षा। खाद्य विभाग अंतर्गत राशन कार्ड की स्थिति एवं समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित समस्त योजनाओं की जानकारी एवं समीक्षा, जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर जिला खेल अधिकारी बिलासपुर अंतर्गत चल रहे समस्त कार्याें की जानकारी एवं समीक्षा, श्रम विभाग अंतर्गत चल रहे योजनाओं की जानकारी एवं समीक्षा, वर्ष 2020-21 एवं 2021-22 जिला पंचायत आय व्यय का अनुमोदन और अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विषय पर चर्चा की जाएगी।

दिव्यांगजन राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु आवेदन 15 अक्टूबर तक आमंत्रित : समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष 3 दिसबंर को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर दिव्यांगजन राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किया जाता है। जिसमें सर्वाेत्तम उत्कृष्ट दिव्यांगजन कर्मचारी श्रेणी दृष्टि बाधित, श्रवण बाधित, अस्थि बाधित, प्रमस्तिष्क अंगाघात, बहुविकलांग। दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्य करने वाले सर्वाेत्तम नियोक्ता, सर्वाेत्तम स्वैच्छिक संस्था जिनके द्वारा दृष्टि बाधित, श्रवण बाधित, अस्थि बाधित, प्रमस्तिष्क अंगाघात, बहुविकलांग क्षेत्र में कार्य कर रही है। वर्ष 2021 के प्रविष्टि 15 अक्टूबर तक दो प्रति में आमंत्रित किया जाता है। आवेदन का मापदण्ड तथा आवेदन का प्रारूप हेतु संयुक्त संचालक, समाज कल्याण, बिलासपुर पुराना कम्पोजिट बिल्डिंग, कक्ष क्रमांक-04 के समक्ष उपस्थित होकर अवलोकन कर सकते है।

बिलासपुर जिले में 1 जून से अब तक 1112.5 मि.मी. वर्षा दर्ज : बिलासपुर 04 अक्टूबर 2021/बिलासपुर जिले में 1 जून से आज तक 1112.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई। अधीक्षक भू-अभिलेख बिलासपुर से प्राप्त जानकारी अनुसार बिलासपुर तहसील में 1073.8 मि.मी., बिल्हा में 943.0 मि.मी., मस्तूरी में 990.1 मि.मी., तखतपुर में 1401.6 मि.मी., कोटा तहसील में 1154.2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।

डाॅ. खूबचंद बघेल, कृषक रत्न पुरस्कार हेतु आवेदन 15 अक्टूबर तक आमंत्रित : वर्ष 2021 हेतु  डाॅ. खूबचंद बघेल, कृषक रत्न पुरस्कार के लिए कृषकों से आवेदन पत्र कृषि विभाग द्वारा आमंत्रित किया गया है। आवेदन पत्र संबंधित जिले के उप संचालक कृषि कार्यालय से निःशुल्क प्राप्त किये जा सकते है। निर्धारित प्रपत्र में पूर्ण रूप से भरे आवेदन पत्र संबंधित जिले के उप संचालक कृषि कार्यालय में 15 अक्टूबर 2021 तक जमा किया जा सकता है। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। पुरस्कार के रूप में 2 लाख रूपए एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। इस प्रतिस्पर्धा में ऐसे किसान ही सम्मिलित होने के लिए पात्र होंगे जो विगत दस वर्षो से कृषि का कार्य छ.ग. क्षेत्र में कर रहे हो, छ.ग. राज्य के मूल निवासी हो, कुल वार्षिक आमदनी मे से न्यून्तम 75 प्रतिशत आय कृषि से हो एवं ताकाबी, सिंचाई शुल्क, सहकारी बैंको का कालातीत ऋण न हो। किसानों का चयन एवं मूल्यांकन फसल विविधीकरण एवं उत्पादकता वृद्धि हेतु नवीन कृषि तकनीकी अपनाने का स्तर, उन्नत कृषि तकनीकी के प्रचार-प्रसार एवं अन्य कृषकों द्वारा अपनाने के लिये पे्ररित करने हेतु प्रयास, विगत तीन वर्षाें से विभिन्न फसलों की उत्पादकता का स्तर एवं कृषि एवं सहयोगी क्षेत्र में कृषक द्वारा किया गया उल्लेेखनीय कार्य के आधार पर किया जाएगा। कृषि क्षेत्र में सर्वाेत्तम कार्य करने वाले किसान को यह पुरस्कार दिया जाएगा। ऐसा किसान जो खेती में नवीन तकनीकी को अपनाता हो, जिसकी फसल सघनता अच्छी हो, समन्वित कृषि प्रणाली एवं फसल विविधिकरण अपनाता हो, कृषि क्षेत्र में नवोन्वेषी कार्य करता हो, भूमि एवं जल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया हो, कृषि संसाधनों का श्रेष्ठतम उपयोग करता हो, कृषि विपणन में जिसका योगदान हो, इत्यादि को यह पुरस्कार दिया जाएगा। पुरस्कार हेतु कृषकों के आवेदन पत्र में उल्लेखित तथ्यों का सत्यापन विकासखण्ड स्तरीय समिति द्वारा किया जाएगा। कृषकों का चयन जिला स्तरीय छानबीन समिति एवं राज्य स्तरीय जूरी के द्वारा किया जाएगा और उनके द्वारा लिया गया निर्णय अंतिम होगा।

आईटीआई बिल्हा में आयरन स्कैप की नीलामी :  शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बिल्हा में आयरन स्कैप की नीलामी प्रस्तावित है। जो आवेदक इस नीलामी में इच्छुक हो वे आज से 15 दिन के भीतर संस्था में उपस्थित होकर पंजीयन करा सकते है। समय सीमा में प्राप्त आवेदनकर्ता ही नीलामी में भागीदारी हो सकते है। विस्तृत जानकारी संस्था में उपस्थित होकर प्राप्त कर सकते है।

जिला स्तरीय सतर्कता एवं माॅनिटरिंग समिति की बैठक 6 अक्टूबर को : अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1995 अंतर्गत जिला स्तरीय सतर्कता एवं माॅनिटरिंग समिति की बैठक कलेक्टर की अध्यक्षता में 6 अक्टूबर 2021 को शाम 4 बजे कलेक्ट्रेट मंथन सभाकक्ष में आहूत  की गई है। बैठक में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत वर्ष 2021-22 में दर्ज प्रकरणों के निराकरण (स्वीकृति राशि/वितरित राशि) की स्थिति पर चर्चा, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत न्यायालय में विचाराधीन (लंबित) प्रकरणों पर चर्चा एवं अन्य विषय में अध्यक्ष की अनुमति पर चर्चा की जाएगी।

सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए कंट्रोल रूम स्थापित : संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली द्वारा ‘‘सिविल सेवायें (प्रारंभिक) परीक्षा – 2021’’ का आयोजन 10 अक्टूबर 2021 को दो सत्रों में प्रातः 9.30 बजे से 11.30 बजे तक एवं दोपहर 2.30 बजे से 4.30 बजे तक किया जाएगा। इस परीक्षा के आयोजन के लिए बिलासपुर केन्द्र में 24 शैक्षणिक संस्थानों को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। परीक्षा के जिले में सुचारू रूप से संचालन के लिए जिला कार्यालय बिलासपुर के कक्ष क्र. 25 में कंट्रोल रूम स्थापित किया जाता है। जहां का दूरभाष क्रमांक 07752-223643 है। बैजुलाल कवर, सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख, भू-अभिलेख शाखा, जिला कार्यालय बिलासपुर को कंट्रोल रूम प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

कस्टम मिलिंग के धान, चावल और पीडीएस खाद्यान्न परिवहन में लगे वाहनांे को शहर के अंदर 24 घंटे की छूट : खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 का सीएमआर चावल जमा करने एवं धान उठाव का कार्य जारी है, जो 30 नवम्बर 2021 तक संपन्न हो सकेगा। खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन को दृष्टिगत रखते हुए कस्टम मिलिंग के धान, चावल एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली के सामग्री परिवहन में लगे वाहनों को आवागमन में 1 अक्टूबर 2021 से 30 सितंबर 2022 तक शहर के अंदर के सभी मार्गों एवं बिल्हा से बिलासपुर मुख्य मार्ग, इंदिरा सेतु एवं तिफरा सेतु के दोनों तरफ 24 घंटे परिवहन करने की छूट प्रदान की गई है।

लोक सुनवाई 8 अक्टूबर को : मेसर्स हनुमंत एलाॅयज (इण्डिया) प्राइवेट लिमिटेड, सिलपहरी औद्योगिक क्षेत्र ग्राम हरदीकला तहसील बिल्हा जिला बिलासपुर में स्थित प्लाट क्रमांक 657 कुल क्षेत्रफल 3.95 हेक्टेयर स्थपित DRI Kiln (Sponge Iron) – 15000 TPA 1×50TPD TO 16500 TPA increase in the no. of days from 300 to 330 days), New DRI Kiln (Sponge Iron) – 41250 TPA (1×125 TPD) का प्रस्तावित परियोजना के पर्यावरणीय स्वीकृति हेतु लोक सेवा सुनवाई 8 अक्टूबर 2021 को दोपहर 12 बजे स्थान ग्राम हरदीकला तहसील बिल्हा जिला बिलासपुर स्थित 132 के वी सब स्टेशन सिलपहरी के पास मैदान में नियत किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post जिला शहर कांग्रेस कमेटी आज करेगी कलेक्ट्रेट का घेराव
Next post अवैध शराब परिवहन करने वाले आरोपीगण को भेजा जेल
error: Content is protected !!