
मुंबई में सैफ अली खान पर घर घुसकर चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती
मुंबई : अभिनेता सैफ अली खान के घर में घुसकर बुधवार देर रात एक हमलावर ने उन पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि खान (54) को इलाज के लिए लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना उनके बांद्रा स्थित आवास पर रात करीब ढाई बजे घटी। लीलावती अस्पताल के सीओओ डॉ. नीरज उत्तमानी ने एक बयान में कहा कि खान पर उनके बांद्रा स्थित घर में एक अज्ञात व्यक्ति ने चाकू से हमला किया और उन्हें तड़के साढ़े तीन बजे अस्पताल लाया गया।
डॉ. उत्तमानी ने कहा, ‘‘सैफ पर चाकू से छह वार किए गए। उनके दो घाव गहरे हैं जिनमें से एक उनकी रीढ़ की हड्डी के पास है। न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे, कॉस्मेटिक सर्जन डॉ. लीना जैन और एनेस्थिसियोलॉजिस्ट डॉ. निशा गांधी के नेतृत्व में चिकित्सकों की एक टीम उनका ऑपरेशन कर रही है।”
डॉ. उत्तमानी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘सर्जरी अभी जारी है। उन्हें छह चोट आई हैं, जिनमें से दो मामूली और दो गहरी हैं। उन्होंने कहा कि अभिनेता के बाएं हाथ की कलाई पर एक गहरा घाव है और इसके लिए प्लास्टिक सर्जन की जरूरत है।
More Stories
महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की एसयूवी बस से टकराई, 10 की मौत, 19 घायल
प्रयागराज : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में यमुना नगर के मेजा थाना अंतर्गत प्रयागराज-मीरजापुर राजमार्ग पर शुक्रवार देर रात...
बिमटेक ने प्रबंधन में पीएच.डी. समकक्ष फेलो प्रोग्राम के लिए आवेदन आमंत्रित किए, अंतिम तिथि 23 फरवरी
मुंबई/अनिल बेदाग: भारत के प्रमुख बिजनेस स्कूलों में से एक बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी (बिमटेक) ने 2025 सत्र के...
जियो स्टूडियोज की मराठी सुपरहिट फिल्म बैपन भारी देवा ने इतिहास रचा
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होने वाली पहली मराठी फिल्म मुंबई/ अनिल बेदाग : केदार शिंदे द्वारा...
मैक्सिविजन ग्रुप ऑफ आई हॉस्पिटल्स ने ओजस ग्रुप ऑफ आई हॉस्पिटल्स के साथ साझेदारी कर महाराष्ट्र में दस्तक दी
मुंबई /अनिल बेदाग: मैक्सिविजन ग्रुप ऑफ आई हॉस्पिटल्स ने मुंबई में विश्व प्रसिद्ध और प्रतिष्ठित नेत्र देखभाल प्रदाता ओजस ग्रुप...
किसी भी देश में अवैध रूप से रहने का किसी को कोई कानूनी अधिकार नहीं
चंडीगढ़ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका में अवैध अप्रवास के मुद्दे पर स्पष्ट रूप से कहा कि जो लोग...
क्या शेख फाजिल के साथ प्यार के बंधन में है ईशा गुप्ता
मुंबई/अनिल बेदाग : बैलेस एंटरटेनमेंट के संस्थापक शेख फाजिल को उद्योग में हमेशा एक विनम्र उपलब्धि और उद्यमी के रूप...