बिलासपुर पुलिस द्वारा चलाये जा रहे पाठशाला कार्यक्रम में सपना एनजीओ का सराहनीय योगदान

 बिलासपुर/ अनिश गंधर्व. चेतना अतुलनीय अभियान से जुड़कर एनजीओ सपना महिला समिति अपनी अहम भागीदारी निभा रही है। एनजीओ की प्रमुख सपना सराफ ने बताया कि पुलिस और आम जनता की दूरी या फिर महिला सुरक्षा संबंधित कानून की जानकारी को जन जन तक पहुंचाने व सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए आम जनता की भागीदारी बहुत जरूरी है। बिलासपुर पुलिस के साथ सपना एनजीओ कदम से कदम मिलाकर लोगों को जागरुक करने की काम कर रही है। बिलासपुर को बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था के माध्यम से सशक्त बनाने की दिशा में पुरजोर प्रयास किया जा रहा है। सपना एनजीओ जनहित के लिए हमेशा आगे रहती है।

चेतना अतुलनीय बिलासपुर सुरक्षित बिलासपुर बिलासपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे पाठशाला में NGO सपना महिला समिति एवं CG क्राईम न्यूज़ छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में बसंत विहार चौक में कार्यक्रम आयोजित किया गया इस क्रार्यक्रम में एस पी यातायात  नीरज चंद्राकर , डीएसपी यातायात संजय साहू डीएसपी सिद्धार्थ बघेल सब इंस्पेक्टर ट्रेफिक उमाशंकर पान्डे सरकंडा टी आई एवं यातायात पुलिसकर्मी अध्यक्ष सपना सराफ,ए के कंठ, कुनाल केडिया, अर्पित सराफ, हरिश कुमार उमा शुक्ला शरद कलार प्रशांत सिंह मुकुल सिन्हा सुदीप दुबे तापस अधिकारी तरनजीत कुमार उपमा अग्रवाल सहित सभी सदस्य राजकिशोर नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!