रुद्रप्रयाग में बादल फटने से मलबे में दब गए कई परिवार के लोग

चंडीगढ़. उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में शुक्रवार को बादल फटने की घटनाएं सामने आईं। इन घटनाओं से भारी मलबा बहने के कारण कई परिवारों के फंसे होने की आशंका जताई गई है।
रुद्रप्रयाग जिले के बसुकेदार तहसील अंतर्गत बरेठ डुंगर तोक और चमोली जिले के देवाल क्षेत्र में यह आपदा आई। मलबे के बहाव से गांवों में हाहाकार मच गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता विनय भट्ट ने बताया कि मन्दाकिनी नदी पूरे उफान पर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना की पुष्टि करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं। उन्होंने आपदा प्रबंधन सचिव और दोनों जिलों के जिलाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। धामी ने कहा कि वे लगातार प्रशासन से संपर्क में हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि घटना के बाद दो लोग लापता हैं, जबकि कई मवेशी मलबे में दब गए हैं। जिले में लगातार बारिश के कारण कई सड़कों के बंद होने से राहत और बचाव कार्य में दिक्कतें आ रही हैं।
Related Posts
विवादास्पद कार्टून छापने वाली Charlie Hebdo की T-Shirt पहनना पड़ा भारी, महिला को चाकू मार किया घायल
विदाई से पहले Donald Trump की चीन पर डिजिटल स्ट्राइक, Alipay, WeChat Pay सहित कई चीनी ऐप्स पर लगाया बैन

