शैलेश पाण्डेय ने दाखिल किया नामांकन

https://youtu.be/7zf9WClIbNs

भाजपा शासन काल में थानेदार पिटते थे- शैलेश

बिलासपुर/ अनिश गंधर्व. बिलासपुर विधायक शैलेश पाण्डेय ने आज एक बार पुन: अपना नामांकन दाखिल किया। कलेक्टोरेट परिसर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश पाण्डेय ने कहा कि भाजपा शासन काल में अपराध का बोल बाला था। उन्होंने कहा कि पत्रकार सुशील पाठक हत्याकांड, पुलिस अधीक्षक गोलीकांड, गौरांग बोबडे हत्याकांड में भाजपा की जमकर किरकिरी हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी। बिलासपुर में भी कांग्रेस जीत रही है। आंख फोड़वा, गर्भाशय कांड की घटना को जनता आज भी नहीं भुली है। विधायक शैलेश पाण्डेय ने देवकीनंदन दीक्षित चौक से रैली निकालकर गाजे-बाजे के साथ अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन रैली में भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल हुए।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!