May 2, 2024

श्रीश्याम फाल्गुन महोत्सव संपन्न : सवामनी भोग का हुआ वितरण


बिलासपुर. श्री श्याम पंचमुखी हनुमान मंदिर आजाद नगर में फाल्गुन महोत्सव मनाया गया। लगातार 22 वर्षों से इस महोत्सव को शहर में मनाया जा रहा है। भजन संध्या, मंगल पाठ और निशान यात्रा के दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए। ‘हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा का नारा लेकर हर वर्ष भक्तों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। 23 मार्च को श्रीश्याम पंचमुखी हनुमान मंदिर से भव्य निशान यात्रा निकाली गई।


इस दौरान मंगल पाठ का आयोजन किया गया। 24 मार्च को श्याम भजन संध्या का आयोजन किया गया। रात्रि 9 बजे शुरू हुए भजन संध्या में बंबई से मनोज छपरवाल,  मनीष शर्मा भजन गायक कोलकाता ने अपनी जोरदार प्रस्तुति। भक्तिमय वातावरण में 25 मार्च को सवामनी भोग वितरण किया गया। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु प्रसाद वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। श्रीश्याम खाटू फाल्गुन महोत्सव की शहर में जोरदार चर्चा हो रही है। सामाजिक दूरी का पालन और मास्र्क पर आयोजन समिति द्वारा विशेष जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post गाली-गलौज का मामला : गोड़ाडीह की महिलाओं ने एसपी आफिस में की शिकायत
Next post असम विधानसभा चुनाव भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ एवं बिलासपुर के कांग्रेसी कार्यकर्ता कड़ी मेहनत कर रहे हैं : अटल श्रीवास्तव
error: Content is protected !!