May 4, 2024

कांग्रेस सेवादल के संस्थापक डॉ. नारायण सुब्बाराव हार्डीकट के पुण्य तिथी पर प्रदेश कांग्रेस सेवादल ने श्रद्धांजलि अर्पित की


रायपुर. राष्ट्रीय कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष लाल जी देसाई के निर्देशानुसार आज छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष अरूण ताम्रकर के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन में आज कांग्रेस सेवादल के संस्थापक डॉ. नारायण सुब्बाराव हार्डीकर जी के पुण्य तिथि पर उनको फुल, अगरबत्ती और सुत की माला माल्यापर्ण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इस पर प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अरूण ताम्रकर ने संगठन को मजबूति एवं गति देने के लिये डॉ. एन.एस. हार्डिकट जी के जीवनी से प्रेरणा लेने की बात कही एवं सभी अपने सेवादल के सहयोगी भाईयों से चर्चा उपरांत आगे संगठन के कार्य विधियो का जायजा लेते हुये आगे के कार्य योजना के संबंध निर्देश दिये।


इस कार्यक्रम में विशेष रूप से कांग्रेस सेवादल शहर अध्यक्ष सत्येन्द्र वर्मा, संगठन महासचिव अमोद सिन्हा, प्रदेश महासचिव यंग बिग्रेड नेहाल खान, प्रदेश सचिव रोशन सिंह, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष तेजस्वी वर्मा, शफीक अहमद, संगीता तिवारी, सिमरन, विक्रम सिंहदेव, यंग बिग्रेड शहर अध्यक्ष तहजुल अहमद आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post अवैध शराब बेचने वाले आरोपी को न्यायालय उठने तक की सजा एवं 2000 रूपये जुर्माना
Next post शासकीय कार्य करने वाले अधिकारी के साथ गाली-गलौच व धक्का-मुक्की करने वाले आरोपी को न्यायालय ने सुनाई सजा
error: Content is protected !!