चरित्र पर शंका, पति ने पत्नी के हाथ पैर बांधकर किया मुंडन

सूरजपुर। पत्नी के चरित्र शंका कर पति ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। पहले अपनी पत्नी के साथ जमकर मारपीट किया और हाथ-पैर बांधकर उसका मुंडन कर दिया। साथ ही पेशाब पिलाने की भी कोशिश की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, पीडि़ता सूरजपुर की रहने वाली है और साल 2006 में उसने आरोपी से लव मैरिज की थी। वहीं पिछले एक साल से पति-पत्नी अलग रह रहे थे। हाल ही में पीडि़ता अपने रिश्तेदार के घर पांडोपारा घूमने आई थी, जहां आरोपी पति ने इस घटना को अंजाम दिया। आरोपी पति ने पहले पत्नी की बेरहमी से पिटाई की, फिर उसका जबरन मुंडन कर दिया। इतना ही नहीं, उसने पत्नी को बच्चों का पेशाब पीने के लिए मजबूर किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, पीडि़त पक्ष ने आरोप लगाया है कि पटना पुलिस ने गंभीर आरोपों के बावजूद मामले में केवल मामूली धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

मंत्रालय में गाड़ी चलाता है पति
जानकारी के मुताबिक पति मंत्रालय में सरकारी गाड़ी चलता है। 2006 में दोनों का लव मैरिज हुआ था। उनके दो बेटे और दो बेटी है। उनकी पत्नी एक साल से अलग रह रही थी। पति ने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी पहले जीजा के साथ फिर भांजे के साथ भाग गई थी। वहीं महिला ने पति पर अमानवीय प्रताडऩा का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामूली धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!