September 30, 2026
आयुष्मान कार्ड बना स्वास्थ्य का सहारा, निःशुल्क किडनी उपचार से मिली नई उम्मीद
शासकीय योजनाओं से स्वास्थ्य सुविधाएं हुई आसान बिलासपुर. गंभीर बीमारी के उपचार में होने वाला खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती बन जाता है। ऐसे समय में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा का मजबूत सहारा बन रही है।

