ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। मरवाही वनमंडल के बंशीताल गांव में मंगलवार सुबह जंगल से लौट रहे एक बुजुर्ग पर भालू ने हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल गौरेला भेजा गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी