एनीसी फिल्म फेस्टिवल में छाया ‘बाहुबली’ का जादू

‘बाहुबली: द इटरनल वॉर’ का ग्लोबल डंका
एनिमेशन की दुनिया में नया अध्याय लिखेगी ‘बाहुबली: द इटरनल वॉर’
मुंबई (अनिल बेदाग) : भारतीय सिनेमा की सबसे प्रतिष्ठित और सफल फ्रेंचाइजी में शुमार ‘बाहुबली’ एक बार फिर वैश्विक मंच पर अपनी भव्य उपस्थिति दर्ज कराने जा रही है। ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ और ‘बाहुबली: द कन्क्लूजन’ के जरिए करोड़ों दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली यह महागाथा अब एनिमेशन के नए आयाम के साथ दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित एनीमेशन आयोजनों में से एक, एनीसी इंटरनेशनल एनिमेशन फिल्म फेस्टिवल 2026 तक पहुंच गई है। ‘बाहुबली: द इटरनल वॉर’ को फेस्टिवल के ‘वर्क इन प्रोग्रेस’ सेक्शन में शामिल किया गया है, जो इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट की अंतरराष्ट्रीय पहचान और बढ़ते प्रभाव का प्रमाण है।
इस उपलब्धि ने तब और बड़ी चर्चा बटोरी जब ‘बाहुबली: द इटरनल वॉर’ के वर्क इन प्रोग्रेस पैनल के सभी टिकट बुकिंग शुरू होने के मात्र दो मिनट के भीतर ही बिक गए। यह दर्शाता है कि दुनियाभर के दर्शकों और एनीमेशन प्रेमियों के बीच इस प्रोजेक्ट को लेकर कितना जबरदस्त उत्साह है। इस खास मौके पर सुपरस्टार प्रभास ने भी सोशल मीडिया के जरिए अपनी खुशी जाहिर करते हुए टीम की सराहना की और कहा कि वे दुनिया को इस अनोखी रचना से रूबरू कराने के लिए बेहद उत्साहित हैं।
अवॉर्ड विजेता फिल्मकार ईशान शुक्ला के निर्देशन में बन रही ‘बाहुबली: द इटरनल वॉर’ दो भागों में रिलीज होगी। इसका पहला टीज़र पहले ही दर्शकों के बीच उत्सुकता जगा चुका है और अब यह भव्य एनिमेटेड महागाथा 2027 में दुनिया भर के दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *