भीषण गर्मी के साथ-साथ पेयजल की हो रही समस्या

 

बिलासपुर। इन दिनों जिले में भीषण गर्मी पड़ रही है। इस बीच बिजली व्यवस्था भी बिगड़ी हुई है। जिसके चलते घंटों बिजली बंद रहती है। शिकायत के बाद भी विभाग द्वारा सुधार नहीं किया जा रहा है। परेशान होकर गुरुवार को लोगों ने नेहरू नगर स्थित बिजली कार्यालय का घेराव कर दिया। जल्द से जल्द बिजली को सुधारने की मांग की है।

नेहरू नगर के मंगला क्षेत्र, भक्त कंवरराम नगर, कस्तूरबा नगर और सिंधी कॉलोनी समेत आसपास के क्षेत्रों में आए दिन बिजली बंद रहती है। नाराज लोगों ने नेहरू नगर स्थित बिजली कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि बिजली कटौती भीषण गर्मी का सामना तो करना पड़ रहा है साथ ही पीने के पानी की भी समस्या हो रही है। घर के अंदर से लेकर बाहर भी राहत नहीं है। यदि समस्या का निराकरण नहीं होगा तो उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है। बुधवार रात भी कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रही और अगले दिन तक सप्लाई सामान्य नहीं हो सकी। भीषण गर्मी के बीच लोगों को रातभर अंधेरे में गुजारना पड़ा, जिससे क्षेत्र में भारी नाराजगी देखने को मिली।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!