हाईवा ने बाइक सवार तीन युवकों को ठोका, एक की मौत

 

बिलासपुर। तेज रफ्तार हाईवा चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए स्कूटी सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, दो युवक घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

सिरगिट्टी पुलिस ने बताया कि गुरुवार की रात 2 बजे आकाश वर्मा (22) और अजय श्रीवास और दीपक श्रीवास स्कूटी से सिरगिट्टी की ओर जा रहे थे। रायपुर रोड स्थित सिरगिट्टी मोड़ के पास चकरभाठा की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा ने युवको स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सवार आकाश वर्मा (22) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसके साथी अजय श्रीवास और दीपक श्रीवास गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया है। सिरगिट्टी थाना प्रभारी यशवंत प्रताप सिंह ने बताया कि दुर्घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हादसे में शामिल हाईवा को जब्त कर लिया है। वाहन चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

बुजुर्ग को वाहन ने कुचला, मौत

बिलासपुर। रतनपुर पुलिस ने बताया कि रानीगांव के पास अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। जांच में पता चला कि मृतक अकेला रहता था। उसके परिजन के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों के सहयोग से मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। इस मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी चालक व वाहन की तलाश में जुटी है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *