May 6, 2024

VIDEO : सर्व मंगला विहार कॉलोनी की स्थिति यथावत सीएम से करेंगे मांग

बिलासपुर. सर्वमंगला विहार कॉलोनी के निवासियों ने पानी निकासी की समस्या से नगर निगम को अवगत कराया था। उसके बाद भी इनकी समस्याओं का निदान नहीं हो पाया है। जिससे यहां के रहवासियों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मालूम हो की इसी कॉलोनी में बरसात में नाव भी चलाई गई थी। उसके बाद भी नगर निगम इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। कॉलोनी के हरि साहू ने चंदन केसरी से बात करते हुए कोलोनी की विभिन्न समस्याओं को बताया।

उसलापुर रेलवे स्टेशन के सामने महर्षि स्कूल रोड में स्थित सर्व मंगला विहार कॉलोनी जिसे उमा कांत साहू, सुभाष अग्रवाल तथा लोकेश नायडू ने मिलकर डेवलप किया है। पिछले जुलाई माह मे नाव चलने की खबरे दिखाई और प्रकाशित की गई थीं, उस समय महापौर  द्वारा कॉलोनाइजर को व्यवस्था सुधारने हेतु हिदायत दी गई थी। चूंकि साईप्रभा अपार्टमेंट भी इसी कॉलोनी मे बना हुआ है, जहां पर छत्तीसगढ़ के  मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल  निजी कार्य से आते रहते हैं ,पिछले  दिनों कॉलोनी की महिलाओं ने उनके साथ मे आए अधिकारियों से भी इस संबंध मै अनुरोध किया था।उन्होंने भी शीघ्र ही व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया था। बरसात  समाप्ति के लगभग एक माह बाद भी किसी तरह के कार्य प्रारंभ होने की संभावना नजर नहीं आ रही। कॉलोनी की सड़क में जगह_जगह गड्ढे बन गए हैं, कॉलोनी के प्रस्तावित गार्डन मे चारों तरफ गंदे पानी, काई, झाड़, झंखाड़, का ही जमावड़ा हो गया है, जिससे मच्छरों एवं अन्य कीड़े_मकोड़े भी बढ़ रहे हैं और नाना प्रकार की बीमारियां,महामारियों फैलने की आशंका बनी हुई है।कॉलोनी वासियों ने प्रशासन से निम्नांकित मुख्य समस्यायों के  निराकरण हेतु आग्रह किया है।

1. कॉलोनी से  पानी के निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है, इस कारण बरसात के दिनों मे महीनों पानी का भराव रहता है जिसके कारण आने, जाने की परेशानी के साथ ही साथ जहरीले जीव जंतुओं के घरों मे घुसने तथा महामारी फैलने की आशंका बनी रहती है, बाकी दिनों में नाली मे पानी सड़ता रहता है, गंदगी के कारण मच्छर और अन्य प्रकार के कीड़े, मकोड़े पनपते रहते हैं, अस्तु पानी के निकासी की स्थाई व्यवस्था की जाय ।

2.कॉलोनी का प्रस्तावित गार्डन वर्तमान मे गंदा तालाब बन चुका है,इसको विकसित किया जाय।

3. वर्तमान में पूरी कॉलोनी के लिए एक ही बोर (नलकूप) है, जिससे पानी के आपूर्ति की समस्या बनी रहती है,  कालोनाइजर द्वारा जो जल आपूर्ति की व्यवस्था की गई है वह कालोनी के आकार व प्लाटों की संख्या और  बहुमंजिला इमारतों के अनुरूप नहीं है। अभी ही जबकि पूरे प्लाटों पर मकान निर्मित नहीं हुए हैं पानी के फोर्स की कमी हो रही है, आगे  बाकी प्लाटों में मकान बनने पर पानी के फोर्स की बहुत बड़ी समस्या उत्पन्न हो जायेगी, अतएव सर्वमंगला विहार कालोनी को बिलासपुर मे चल रहे अमृत जल मिशन कार्यक्रम  तथा अंडर ग्राउंड सिवरेज प्लान में शामिल किया जाये, जिससे भविष्य में जल आपूर्ति , एवं जल निकासी  की समस्या का स्थाई समाधान हो सके।

4.जिन शर्तों के साथ कॉलोनी निर्माण की स्वीकृति दी गई है, उन सभी शर्तों यथा, _ सड़क, बिजली, पानी,स्ट्रीट लाइट, वृक्षारोपण , गार्डन आदि की सुचारू रूप से व्यवस्था करवाई जाय।

5.उसलापुर रेलवे स्टेशन से महर्षि स्कूल तक रात को घना अंधकार रहता है अस्तु यहां पर स्ट्रीट लाइट लगवाई जाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post एआईसीसी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया का दौरा कार्यक्रम
Next post कांग्रेस एकतरफा चुनाव जीतेगी : मोहन मरकाम
error: Content is protected !!