Skip to content

चंदन केसरी न्यूज़

Menu
  • Home
  • छत्तीसगढ़
    • बिलासपुर
  • देश विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • इतिहास
  • संपादकीय
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म-कला -संस्कृति
  • संपर्क सूत्र
  • Pin Posts
  • Pradhan Sampadak
September 5, 2021
HomeमनोरंजनVidyut Jammwal ने ताज महल के सामने किया गर्लफ्रेंड को प्रपोज, अंदाज देख लोग हुए दीवाने

Vidyut Jammwal ने ताज महल के सामने किया गर्लफ्रेंड को प्रपोज, अंदाज देख लोग हुए दीवाने

By News Desk मनोरंजन  0 Comments


नई दिल्ली. विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) की लव लाइफ अब तक लोगों के सामने नहीं आई थी. लोगों ने उनकी गर्लफ्रेंड को शायद ही कभी देखा था, लेकिन अब विद्युद ने सबके सामने अपने प्यार का ऐलान कर दिया है. उन्होंने ने खुल्लम-खुल्ला अपने प्यार का इजहार कर दिया है और वो भी ग्रैंड स्टाइल में. विद्युत जामवाल ने नंदिता महतानी (Nandita Mahtani) के साथ सगाई कर ली है. दोनों ने ही एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई है.

वायरल हुई विद्युत-नंदिता की तस्वीर

बता दें, सोशल मीडिया पर बीती शाम एक तस्वीर तेजी से वायरल हुई जिसमें विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) और नंदिता महतानी (Nandita Mahtani) साथ खड़े नजर आ रहे हैं. दोनों ने ये तस्वीर ताज महल के सामने क्लिक कराई हैं. इस तस्वीर में नंदिता अपनी रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं. दोनों हाथ में हाथ डाले खड़े हैं. ईटाइम्स में छपी खबर के अनुसार तीन दिन पहले ही दोनों ने एंगेजमेंट की है और दोनों एक-दूसरे के प्यार में हैं.

फैशन डिजाइनर हैं नंदिता

बता दें, नंदिता महतानी (Nandita Mahtani) एक फैशन डिजाइनर हैं. नंदिता दीनू मौर्या के साथ मिलकर प्लेग्राउंड नाम की कंपनी चलाती हैं. यही नहीं वो विराट कोहली की स्टाइलिस्ट भी हैं. विद्युत से पहले नंदिता अपने बिजनेस पार्टनर दीनू मौर्या को ही डेट कर रही थीं. दोनों के बीच कई बार ब्रेकअप और पैचअप भी हुए और फिर दोनों अलग हो गए. अब भी दोनों अच्छे दोस्त हैं. वैसे नंदिता अब विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) को डेट कर रही हैं और दोनों का रिलेशन कुछ ही दिनों पहले शुरू हुआ है और दोनों की मंगनी की बात भी सामने आ गई है.

‘खुदा हाफिज’ में आखिरी बार विद्युत आए नजर

बता दें, विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) भी नंदिता (Nandita Mahtani) से पहले मोना सिंह को दो साल तक डेट किए. दोनों के बीच रिश्ते बिगड़ गए और दोनों अलग हो गए. मोना सिंह अब श्याम गोपालन के साथ शादी कर चुकी हैं. साल 2019 के दिसंबर महीने में वो शादी के बंधन में बंध गईं. वैसे विद्युत के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार फिल्म ‘खुदा हाफिज’ में नजर आए थे. फिल्म को दर्शकों का बेहतरीन रेस्पॉन्स मिला था. बताया जा रहा है कि विद्युत जामवाल फिल्म ‘खुदा हाफिज’ के सीक्वल पर काम करने जा रहे हैं.

Tags:Nandita Mahtani, Vidyut Jammwal, Vidyut Jammwal engaged, Vidyut Jammwal engagement, Vidyut Jammwal nandita Mahtani

Related Posts

कृष–किशोर का दिल से निकला गाना, दिल तक पहुंचा

तहलका मचाने वाली है हाई-स्टेक ड्रामा और धुआंधार एक्शन से सजी सलमान खान की “सिकंदर”

तहलका मचाने वाली है हाई-स्टेक ड्रामा और धुआंधार एक्शन से सजी सलमान खान की “सिकंदर”

“बृज के गोपाल” में दिखेगी पारस अरोड़ा और मनुल चूडास्मा की जोड़ी

Add a Comment

Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Us

Follow us on facebook

चन्दन केसरी

Read more

  • मुख्यमंत्री ने रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का किया शुभारंभ
  • ध्वजा रोहण कार्यक्रम में शामिल हुए त्रिलोक
  • 15 लाख मीट्रिक टन धान खुले में पड़ा, बारिश से भीग रहा – कांग्रेस
  • उत्तर प्रदेश के मंत्री संजय निषाद के ‘बिना प्याज-लहसुन की मछली शाकाहारी’ बयान पर सोनू त्यागी और गो स्पिरिचुअल की दो टूक प्रतिक्रिया
  • अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, कहा- वंदेमातरम् के अपमान पर मांगे माफी कांग्रेस
  • महामाया मंदिर परिसर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम
  • अपोलो अस्पताल में आयुष्मान कार्डधारियों को डायलिसिस व कैंसर उपचार की सुविधा
  • अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री
  • चाकू की नोक पर लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
  • आजादी के जश्न के साथ प्रेस क्लब में पत्रकारों ने याद किया पत्रकारिता की गौरवशाली विरासत
  • आरक्षक भर्ती परीक्षा में घोटाला हुआ है.. कांग्रेस
  • शिक्षकों के पेंशन की गणना में 2018 के संविलियन से पहले के सेवा अवधि को शामिल करें सरकार – कांग्रेस
  • भूमिहार बाह्मण समाज ने शान से फहराया तिरंगा  
  • देश बड़े सपनों और ऊंचे संकल्पों के साथ आगे बढ़ रहा… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • स्वतंत्रता दिवस पर रविंद्र सिंह ने ध्वज वंदन कर दी सलामी
  • लायंस क्लब वसुंधरा ने किया ध्वजारोहण
  • कलेक्टोरेट एवं कम्पोजिट बिल्डिंग में ध्वजारोहण
  • एनटीपीसी सीपत में उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का स्वतंत्रता दिवस संदेश
  • बोल बम की आड़ में हथियार लेकर लौट रहे थे युवक, गिरफ्तार
  • शहर को जल्द मिलेगी ऑटोमेटेड पार्किंग, नंबर प्लेट से ऑटोमेटिक मिलेगी पर्ची
  • खम्हरिया में लाखो की चोरी, सीपत पुलिस ने की त्वरित कार्यवाही
  • 15 अगस्त 2026 की सुबह
  • कोविड वैक्सीन कहां से लगवाई; जनगणना 2027 में पहली बार पूछे जाएंगे 40 सवाल
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से निर्माता-निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने की सौजन्य मुलाकात

Follow us on X

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
चंदन केसरी न्यूज़ Copyright © 2026.
Privacy Policy I Theme by Chandan Kesari I Back to Top ↑