April 28, 2024

कोरोना से 20 मौत होने के बाद भी वार्ड पार्षद, निगम कर्मचारी और विधायक अपना रहे है गैर जिम्मेदार रवैया : अन्नू सिंह

रायपुर. राजधानी के वार्ड क्रमांक 17 ठक्कर बप्पा वार्ड में कोरोना से मरने वालों की संख्या 20 पहुँच गई है। उसके बाद भी वार्ड के पार्षद, निगम के कर्मचारी व विधायक का गैर जिम्मेदार होना साफ साफ दिख रहा है। जिससे वार्ड निवासियों में दहशत का माहौल है। उसके बावजूद पार्षद और निगम कर्मचारियों के साथ साथ विधायक का रवैया निराशाजनक देखने को मिल रहा है।
इसी संदर्भ में आम आदमी पार्टी की अन्नू सिंह ने वार्ड के पार्षद पति अनुराम साहू से वार्ड को सेनेटाइज करने की बात की। पार्षद पति ने करवाता हूं करके आश्वासन दिया दी दिन बीत गए पर अभी तक कोई भी कार्य नहीं  हुआ। जिसे लेकर अन्नू सिंह ने जोन क्रमांक 1 के जोन अध्यक्ष विनोद अग्रवाल को फोन किया।  उन्होंने  कहा अभी सत्ता में कांग्रेस बैठी हुई है कृपया उनसे बात करें। उसके बाद आम आदमी पार्टी महिला विंग ने विधायक विकास उपाध्याय के पास कॉल किया मगर वह कॉल रिसीव नहीं किए। फिर श्रीमती सिंह ने मैसेज पर बात की जिसके बाद विधायक ने एक नंबर दिया विधायक के दिए गए नंबर पर कॉल करने के बाद भी अभी तक कोई कार्य नहीं हुआ है। 2 दिन पहले तक अनु अरुण सिंह ने उनको याद दिलाया मगर अभी तक कोई कार्य नहीं होने से वार्ड की जनता आक्रोशित है।
अनु अरुण सिंह ने कहा सत्ता में अगर कांग्रेस बैठी है तो जोन अध्यक्ष को भी कोई पद दिया गया है। आप जोन अध्यक्ष हो आपका पूरा कर्तव्य बनता है कि आप जो उनकी देखभाल करें। जोन में कोई भी समस्या है उसे निपटाए। साथ ही अनु सिंह ने कहा अपने पद का जिम्मेदारी से नहीं निभाते तो पद से इस्तीफा दो अब तक वार्ड में लगभग 20 से अधिक मौत corona से हुई और  विधायक। का पता ही नही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post अमित जोगी ने कोरोना पीड़ितों के उपचार के लिए स्वास्थ्य मंत्री से की जीवन-रक्षक दवाइयों की माँग
Next post भाजयुमो छत्तीसगढ़ द्वारा भाजयुमो केअर टीम की हुई घोषणा, लोगों की करेंगे हर संभव मदद
error: Content is protected !!