March 28, 2024

महिलाएं हर क्षेत्र में कर रही तरक्की : डॉ. बांधी

बिलासपुर. जोंधरा में मंगलवार को भाजपा महिला मोर्चा की ओर से मस्तूरी विधायक डॉ बांधी की मौजूदगी में तक्षशिला विद्या मन्दिर में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा कार्यकर्ताओ के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। देश की पूर्व विदेश मंत्री स्व. सुषमा स्वराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि डा कृष्णामूर्ति बांधी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सुषमा स्वराज अवार्ड से सम्मानित किया। जिले में विभिन्न क्षेत्रों शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं स्वच्छता, मीडिया, स्वरोजगार, कला, सांस्कृतिक, उच्च शिक्षा और दिव्यांग बच्चों की शिक्षा आदि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जा रहा है। अवार्ड मिलने के बाद महिलाओं के चेहरे पर खुशी झलकती नजर आई। इस अवसर पर डा. बांधी ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में तरक्की कर रही हैं। उन्होंने अपील की कि महिलाएं अपने अधिकारों को जानें। उन्होंने महिलाओं से कहा कि देश कि महिलाएं सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की महिलाएं जागरूक होकर सभी क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए विशेष जोर दे रही है। जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाएं किसी से भी पीछे नहीं है। पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। हमें लड़कियों के शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम के दौरान महीला मोर्चा की मण्डल अध्यक्ष सीमा साहू ने भी महिलाओं को संबोधित किया इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता सुनहर चंदेल , नेत राम प्रजापति, संजय तिवारी, अहिल्या साहू , पुकेश पटेल, नरेन्द्र नायक भाजयुमो अध्यक्ष, राम निवास साहु, हलधर साहू, आनंद राम साहू, दिनेश तिवारी , केजाऊ राम पटेल, अशोक साहू चंद राम पटेल सहित बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post नारायण सेवा संस्थान उदयपुर शाखा बिलासपुर ने किया नि:शुल्क भंडारे का आयोजन
Next post स्मृति वन में परशुराम जयंती व अक्षय तृतीया के अवसर पर किया गया योगाभ्यास
error: Content is protected !!