June 15, 2022
रायपुर नगर निगम कर्मचारी अंतरिम यूनियन के अध्यक्ष बने जोन कमिश्नर संतोष पांडे
रायपुर. नगर निगम के कर्मचारियों की बैठक सम्पन हुई,जिसमें कर्मचारियों के हित को ध्यान में रखकर उचित रूपरेखा तैयार की गई। कर्मचारी यूनियन सदस्यता तैयार कर चुनाव कराने के लिए चुनाव की अंतरिम कमेटी बनाई गई। इस अंतरिम कमेटी में जोन 9 आयुक्त संतोष पांडे को अध्यक्ष और वल्लभ शर्मा को महामंत्री बनाया गया है।साथ ही साथ अजय वर्मा को कोषाध्यक्ष, बमशंकर गुप्ता,मोहम्मद इम्तियाज को उपाध्यक्ष बनाया गया है। समिति को सदस्यता अभियान चलाकर जल्द से जल्द चुनाव कराने की जिम्मेदारी दी गई है। आप को बतादें यूनियन में 1300 सदस्य हैं,जो अपने पसंद का कर्मचारी प्रतिनिधि चुनने मत का प्रयोग करेंगे।साथ ही साथ आप को बताते चलें कि पिछले 7 साल से नगर निगम रायपुर के कर्मचारी यूनियन का चुनाव नहीं हुआ है। कोरोनाकाल के बाद नगरनिगम के कर्मचारियों व अधिकारियों में कर्मचारी यूनियन के चुनाव को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक इस बार के कर्मचारी संघ चुनाव में नए सदस्यों को भी इसमें जोड़ने का प्रयास किया जायगा । इसके लिए जल्द ही सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इस बात का निर्णय नगर विदित हो,नगर निगम के दस निगम के कर्मचारियों की हुई बैठक में जोन और निगम मुख्यालय को सर्वसम्मति से लिया गया।